कार्रवाई- कोरोना किट और स्वास्थ्य उपकरण ख़रीद में हेराफेरी के मामले में पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ गुप्ता गिरफ़्तार

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कोरोना काल के दौरान आवश्यक उपकरणों की खरीद-फरोख्त में हेराफेरी मामले फंसे स्वास्थ्य विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. अजय कुमार गुप्ता को स्टेट विजिलेंस की टीम ने गिरफ़्तार कर लिया।

उसके बाद जांच एजेंसी ने उसे में अदालत में पेश किया। अदालत ने गुप्ता को 4 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

गौरतलब है कि कोरोनाकाल के दौरान गुप्ता पर स्वास्थ्य निदेशक रहते एबीजी मशीनों की खरीद के लिए 4.25 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है।
इस संबंध में दर्ज एफआईआर संख्या 4/22 दर्ज की गई थी। मामले की जांच विशेष जांच इकाई की ओर से की जा रही है। गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के माननीय उच्च न्यायालय की ओर से जमानत खारिज किए जाने के बाद गुप्ता ने आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस ने गुप्ता को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से 4 फरवरी तक पुलिस रिमांड मिला है।

तत्कालीन CM ने दिए थे जांच के आदेश
तत्कालीन CM जयराम ठाकुर ने भी मामले की जांच के आदेश दिए थे। इस मामले की जांच विजिलेंसे की SIU को सौंपी गई।

ये सेनेटाइजर खरीद से जुड़ा है मामला
वर्ष 2020 में ​​​​​​​सेनेटाइजर खरीद के मामले में गड़बड़ी की बात सामने आई थी। इस मामले की जांच विजिलेंस को सौंपी गई थी। रोप है कि सस्ते सेनेटाइजर महंगे दामों पर खरीद गए। सबसे अहम बात है कि स्वास्थ्य विभाग का तत्कालीन निदेशक ही इसमें संलिप्त था।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिक्षा व्यवस्था में बडे़ सुधार की आवश्यकता, आत्मनिर्भर बनें युवा, MC पालमपुर की वित्तीय अनियमिताओं की होगी जांच, जल्द होंगे MC चुनाव

Fri Feb 3 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में बच्चों को आत्मनिर्भर और स्वरोजगार के अवसर पैदा करने वाली शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग में व्यवस्था में कई सुधार करने की आवश्कता है। अगले सप्ताह शिक्षा विभाग की रिव्यू मीटिंग भी रखी गई है जिसमें शिक्षा में गुणात्मक सुधार, खाली पड़े […]

You May Like

Breaking News