स्वास्थ्य मंत्री डॉ शांडिल ने NHM अनुबंध कर्मचारियों को दिया स्थाई नीति बनाने का आश्वासन

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

 कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा की अध्यक्षता में अनुबंध कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल से मुलाकात की और पिछले 24 वर्षों से कार्यरत एनएचएम  अनुबंध कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति बनाने का अनुरोध किया।

वहीं राजीव राणा ने कहा यह कर्मचारी  प्रदेश की दिन-रात सेवा कर रहे हैं। यहां तक कि  इन कर्मचारियों ने कोविड-19 बेहतर सेवाएं दी है, लेकिन  पिछली सरकारों ने इनके लिए कोई ठोस नीतियां लागू नहीं की।

इसके चलते सिर्फ इसी विभाग के कर्मचारियों के लिये कोई पॉलिसी नहीं बनी,प्रदेश के लगभग अठारह सौ कर्मचारी आज प्रदेश की सुक्खू  सरकार से आस लगाए बैठे हैं, जिस प्रकार  प्रदेश में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग को बहाल किया गया।

उसी प्रकार राज्य स्वास्थ्य समिति के अनुबंध कर्मचारियों के लिये भी स्थाई नीति प्रदेश की वर्तमान सरकार करेगी,और  स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडील ने भी इस बिषय की गंभीरता को लेकर संघ को अश्वस्थ किया।

राजीव राणा ने कहा कि NHM अनुबंध कर्मचारियों के लिये मणिपुर सरकार ने भी स्थाई नीति बना,इन कर्मचारियों को रेगुलर किया है जिसके दस्तावेज सरकार को भी उपलब्ध करवा दिये गये हैं।

वहीं संघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश ठाकुर ने कहा कि हमें प्रदेश की वर्तमान  सुक्खू सरकार पर पूर्णतः विश्वास है कि हमें भी स्थाई नीति के तहत मणिपुर सरकार की तर्ज़ पर हम कर्मचारियों को स्थाई रोज़गार मिलेगा।

वहीं NHM अनुबंध कर्मचारियों ने स्वाथ्य मंत्री धनी राम शांडील के साथ कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने दिल्ली में हिमाचल निकेतन का किया शिलान्यास, 58 करोड़ से 5 मंजिलों में बनेंगे 81 कमरे और पार्किंग

Wed Feb 8 , 2023
एप्पल न्यूज़, दिल्ली मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज दिल्ली के द्वारिका क्षेत्र में 57.72 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पांच मंजिला हिमाचल निकेतन का शिलान्यास किया। इस भवन के निर्माण से दिल्ली जाने वाले हिमाचल के विद्यार्थियों और अन्य लोगों को ठहरने की सुविधाएं उपलब्ध […]

You May Like