10-9 के कड़े मुकाबले में कांग्रेस की पूजा कुमारी बनीं BDC रामपुर की अध्यक्ष, सुनील दत्त उपाध्यक्ष, कोई क्रॉस वोटिंग नहीं

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

पंचायत समिति रामपुर की दूसरी बैठक में गुरुवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कड़े मुकाबले के बाद पूजा कुमारी अध्यक्ष तथा सुनील दत्त उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

दोनों ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को 10-9 के अंतर से हराया।
प्रीसाइडिंग अधिकारी (पंचायत) एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंचायत समिति रामपुर के सभी 19 निर्वाचित सदस्यों ने भाग लिया।


अध्यक्ष पद, जो अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित था, के लिए वार्ड नंबर-06 धारगौरा से पूजा कुमारी और वार्ड नंबर-02 सिंगला से सत्या देवी मैदान में थीं। मतदान में पूजा कुमारी को 10 जबकि सत्या देवी को 9 मत मिले, जिसके बाद पूजा कुमारी को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर-19 कलेड़ा-मझोटी से सुनील दत्त और वार्ड नंबर-10 तकलेज से वीर सिंह के बीच मुकाबला हुआ। मतदान में सुनील दत्त को 10 तथा वीर सिंह को 9 मत प्राप्त हुए। इसके साथ ही सुनील दत्त उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।


निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रीसाइडिंग अधिकारी हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने नव निर्वाचित अध्यक्ष पूजा कुमारी और उपाध्यक्ष सुनील दत्त को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

उन्होंने दोनों जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग देने वाले सभी निर्वाचित सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार भी व्यक्त किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

मानसून सीजन के दौरान जिला प्रशासन मिशन मोड में, "अधिकारियों की छुट्टियों पर तत्काल प्रभाव से रोक"

Thu Jul 2 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला अनुपम कश्यप ने गत वर्षों के दौरान मानसून के सीजन में प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए तत्काल प्रभाव से विशेष निर्देश जारी किए हैं। यह निर्देश 30 सितंबर […]

You May Like

Breaking News