मुख्यमंत्री ने भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शिमला में की पुष्पांजलि अर्पित

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अंबेडकर चौक, शिमला में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समरसता, सौहार्द और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए योगदान दिया। उनके अनुसार समतावादी समाज के निर्माण के लिए शिक्षा प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम है।

उन्होंने समाज के पिछड़े वर्गों और गरीबों के कल्याण एवं उनके अधिकारों के लिए जीवन-भर कार्य किया। हमें उनके जीवन मूल्यों और आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बाबा साहेब अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी के कैलंेडर का विमोचन भी किया।
इस अवसर पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने भक्ति संगीत प्रस्तुत किया।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक विनय कुमार और हरीश जनारथा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, आयुक्त नगर निगम आशीष कोहली और अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुःखद: किन्नौर में रूपी पंचायत के नालिंग में मंदिर जलकर राख, 5 करोड का नुकसान

Fri Apr 14 , 2023
एप्पल न्यूज़, निचार वीरवार रात्रि लगभग 10:00 बजे रूपी पंचायत के नालिंग गांव में अचानक कुलदेवता नारायण जी के मंदिर में आग लगने से देवता सहित मंदिर पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। जानकारी देते हुए रूपी पंचायत के प्रधान रामेश्वर नेगी ने बताया कि आग कैसे लगी […]

You May Like

Breaking News