file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

किलो के हिसाब से सेब बेचने का निर्णय पूरी तरह बागवानी हित में, पराला मंडी के निर्माण में लाएं तेजी- जगत सिंह नेगी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, ठियोग शिमला

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि विशेषज्ञों एवं किसान संगठनों से चर्चा के उपरांत ही सेब को किलो के हिसाब से बेचने का निर्णय लिया गया है जोकि पूरी तरह बागवानी के हित में है।

जगत सिंह नेगी ने आज फल एवं सब्जी मंडी पराला (सैंज) का दौरा कर मंडी में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा बिजली, पानी एवं पार्किंग से जुड़े निर्माण कार्य का भी जायजा लिया।

उन्होंने निर्माण से संबंधित सभी विभागों एवं मंडी के पदाधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने फलों की बिक्री की प्रक्रिया का भी जायजा लिया।

इसके पश्चात उन्होंने बैठक को संबोधित किया जिसमे स्थानीय विधायक कुलदीप सिंह राठौर एवं पूर्व विधायक राकेश सिंघा भी उपस्थित रहे। इस बैठक में सेब को वजन के आधार पर बेचने के सरकार के निर्णय को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

इस नई प्रणाली के महत्व पर जोर देते हुए बागवानी मंत्री ने बताया वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए यह आवश्यक है कि विश्व स्तरीय मानदंडों को अपनाया जाए जिससे कि हिमाचल का सेब भी किसी से पीछे न रहे। 

छैला से पराला मंडी सड़क को चौड़ा करने को लेकर बागवानी मंत्री ने बताया कि 15 जुलाई से पहले इस सड़क को पक्का कर लिया जाएगा जिसके लिए उन्होंने अधिकारीयों को निर्देश दे दिए हैं। 

इस अवसर पर कुलदीप सिंह राठौर ने जगत सिंह नेगी का ठियोग विधानसभा क्षेत्र पधारने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बागवानों को वजन के आधार पर सेब बेचने की प्रणाली से लाभ होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय बागवानों के हित में है। 

पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने बागवानी क्षेत्र में वर्तमान सरकार एवं बागवानी मंत्री द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

इस दौरान स्थानीय बागवानों द्वारा एक 6 सूत्रीय ज्ञापन बागवानी मंत्री को सौंपा गया जिस पर उन्होंने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। 

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल सरकार ने किए 10 तहसीलदारों के तबादला आदेश, देखें कौन कहां हुआ तैनात

Mon Jul 3 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल सरकार ने आज 10 तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। देखें कौन कहां हुआ तैनात

You May Like

Breaking News