वन विभाग हिमाचल के अधिकारी व कर्मचारी अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

वन विभाग के मुखिया राजीव कुमार, प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन बल प्रमुख), हिमाचल प्रदेश ने बताया कि प्राकृतिक आपदा की इस संकट के दौर में वन विभाग ने एकमत होकर यह निर्णय लिया है।

वन विभाग में कार्यरत सभी अधिकारी व कर्मचारी जुलाई महीने का अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देकर प्रदेश के भारी वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सहायता करेंगे।
उन्होंने भारी वर्षा के कारण प्रदेश की सम्पदा, जान-माल की क्षति व पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी प्रकट की।

Share from A4appleNews:

Next Post

SJVN राहत कार्यों हेतु हिमाचल प्रदेश मुख्‍यमंत्री राहत कोष में देगा 2 करोड़ का अंशदान, कर्मचारियों का एक दिन का वेतन 55 लाख

Sat Jul 15 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला नन्‍द लाल शर्मा अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने आज अवगत करवाया कि एसजेवीएन हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में 2,00,00,000 रुपए (दो करोड़ रुपए) का अंशदान करने जा रहा है। नन्‍द लाल शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन की इस वित्तीय मदद से हाल ही में हिमाचल […]

You May Like

Breaking News