file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

SJVN राहत कार्यों हेतु हिमाचल प्रदेश मुख्‍यमंत्री राहत कोष में देगा 2 करोड़ का अंशदान, कर्मचारियों का एक दिन का वेतन 55 लाख

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

नन्‍द लाल शर्मा अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने आज अवगत करवाया कि एसजेवीएन हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में 2,00,00,000 रुपए (दो करोड़ रुपए) का अंशदान करने जा रहा है।
नन्‍द लाल शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन की इस वित्तीय मदद से हाल ही में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न भागों में हुई वर्षा और इसके परिणामस्वरूप आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को सहायता मिलेगी।

अत्यधिक वर्षा एवं बादल फटने से बाढ़, भूस्खलन, घर एवं पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे मूलभूत सुविधाओं तक पहुंच भी बाधित हो गई है।

नन्‍द लाल शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन राहत कार्यों में सरकार के प्रयासों को सफल बनाने में हमेशा सहभागी रहेगा। उन्‍होंने कहा कि हम संकट की इस घड़ी में राज्य के लोगों के साथ खड़े हैं।

हमें उम्मीद है कि यह फण्‍ड हाल ही की बाढ़ के पश्‍चात जीवन का पुनर्निर्माण करने में लोगों के लिए सहायक सिद्ध होगा। मैं सभी से अपील करता हूं कि इस आपदा की स्थिति से निपटने के लिए और जरूरतमंदों की सहायता हेतु उदारतापूर्वक दान करें।

शर्मा ने राज्य में भूस्खलन और भयंकर बाढ़ से जान-माल के नुकसान पर भी दुख व्यक्त किया।

इससे पहले एसजेवीएन के कर्मचारियों ने स्वेच्छा से मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक दिन के वेतन के रूप में लगभग 55,00,000/- रुपए (पचपन लाख रुपए) का अंशदान दिया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

ब्रेकिंग- नगर परिषद रामपुर बुशहर के 5 पार्षदों ने अध्यक्ष 'प्रीती' के खिलाफ लाया "अविश्वास प्रस्ताव" DC को दिए पत्र में लगाया पूरी तरह नाकाम रहने का आरोप

Sat Jul 15 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला नगर परिषद रामपुर बुशहर में काग्रेस पार्षदों द्वारा भाजपा के पार्षदों के साथ मिलकर 9 में से 5 पार्षदों ने अध्यक्ष ‘प्रीती’ और उप प्रधान अश्वनी नेगी के खिलाफ “अविश्वास प्रस्ताव” लाया है। 5 पार्षदों ने मिलकर इस बाबत DC को पत्र सौंपा। पार्षदों ने पत्र के […]

You May Like

Breaking News