प्रतिभा सिंह की केंद्र सरकार से मांग- हिमाचल में बारिश व बाढ़ से हुए नुकसान को “राष्ट्रीय आपदा” करें घोषित

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने  केंद्र सरकार से प्रदेश में बारिश व बाढ़ से हुए भारी नुकसान को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की हैं।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश में पहली बार ऐसी बरसात विनाशकारी आपदा आई है जिसमें बहुत बड़े स्तर पर जानमाल का नुकसान हुआ हैं।

उन्होंने प्रभाभित परिवारों से अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना भगवान से की हैं।

मीडिया से बातचीत करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री सहित गृह मंत्री व वित्त मंत्री से प्रदेश को इस आपदा से निपटने के लिए विशेष आर्थिक मदद की मांग की हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश इस समय बहुत बड़ी चुनौती से गुजर रहा हैं। सरकार  राहत व बचाव कार्यो में पूरी तरह जुटी हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि केंद्र प्रदेश को इस गम्भीर चुनौती से निपटने के लिए विशेष आर्थिक मदद देगा।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि भारी बारिश के चलते अनेक मकान ढह गए है,सेंकडो जाने गई है।शिमला के समरहिल, फागली व सोलन जिला के  ममलीग सहित प्रदेश के अनेक हिस्सों में 50 से अधिक लोग भूस्खलन से अकाल मौत का शिकार हो गए जो बहुत ही दुखदाई हैं।

उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार सभी प्रभाभित लोगों की हर संभव मदद कर रही हैं।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि मौसम के खुलते ही जल्द ही वह अपने संसदीय क्षेत्र मंडी के दौरे पर जाएंगी। उन्होंने कहा कि वह 13 अगस्त को मंडी जाने वाली थी,पर भारी बारिश के चलते रास्ते अवरुद्ध होने की बजह से उन्हें अपना दौरा टालना पड़ा।

उन्होंने कहा कि वह मंडी,कुल्लू के जिला प्रशासन के साथ पूरी तरह संपर्क में है और स्थिति की पूरी जानकारी ले रही हैं। उन्होंने कहा जिला प्रशासन बचाव व राहत कार्यो को बेहतर ढंग से कर रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिव बावड़ी और कृष्णानगर हादसों पर जयराम बोले- "आज तक प्रदेश ने ऐसी आपदा नहीं देखी, ईश्वर रक्षा करें"

Wed Aug 16 , 2023
जहां थोड़ा भी ख़तरा लगे उन स्थानों को तुरंत ख़ाली करवाए सरकार : जयराम ठाकुर एप्पल न्यूज़, शिमला नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। धर्मशाला से वापस आते ही वह पहले समरहिल के शिव बावड़ी गये और वहां पर चलाए जा रहे […]

You May Like