file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हिमाचल उप-चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, 2 नवंबर को मतगणना, जानें कहाँ हुआ कितना मतदान

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश, सी. पालरासु ने बताया कि मंडी लोकसभा क्षेत्र तथा फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों के उप-निर्वाचन के लिए 30 अक्टूबर, 2021 शनिवार को मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। 


उन्होंने बताया कि मंडी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव के लिए हुए मतदान में लगभग 57.73 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 
कांगड़ा जिला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के उप-निर्वाचन में मतदान प्रतिशतता लगभग 66.20 प्रतिशत रही। 
सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र में उप-निर्वाचन के लिए लगभग 64.97 प्रतिशत मत पड़े। 
शिमला जिला के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में उप-निर्वाचन के दौरान लगभग 78.75 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 


मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भय रहित मतदान संपन्न करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों अनुसार सभी आवश्यक प्रबंध किए गए थे। उन्होंने बताया कि कुल मतदान केंद्रों में से 50% मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग की भी व्यवस्था की गई थी। उन्होंने शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और मतदान ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों तथा वेबकास्टिंग में सहयोग के लिए एचपीएसईडीसी व बीएसएनएल के प्रयासों की भी सराहना की।
उन्होंने बताया कि उप-निर्वाचन के लिए डाले गए मतों की गिनती 2 नवंबर, 2021 मंगलवार को संपन्न की जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता 104 वर्षीय श्याम सरण नेगी ने अपनी 3 पीढ़ियों के साथ कल्पा में किया मतदान

Sun Oct 31 , 2021
एप्पल न्यूज़, किन्नौर स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता 104 वर्षीय श्याम सरण नेगी ने अपनी 3 पीढ़ियों के साथ मण्डी संसदीय उपचुनाव के लिए आदर्श मतदान केंद्र कल्पा-51 में 1ः30 मिनट पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उनकी पौत्री मनीषा व पौत्र आकाश ने प्रभम बार मतदान किया। […]

You May Like

Breaking News