धूमधाम से मनाई जा रही कृष्ण जन्माष्टमी, राधा कृष्ण मंदिर कृष्ण भजनों से हुआ गुंजायमान, श्रद्धांलुओं का लगा तांता

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

देश भर में आज जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। शिमला के राधाकृष्ण मंदिर में भी जन्माष्टमी की धूम है। मंदिर को फूलों और लाइटों से सजाया गया है। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ है। मंदिर में भजन कीर्तन भी करवाया जा रहा हैं।

मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि इस साल कृष्ण जन्मोत्सव पर अष्टमी तिथि 6 सितंबर को शाम 3.37 से शुरू हो जाएगी।

आज का दिन बहुत उत्तम हैं। बहुत सालों बाद अष्ट्मी तिथि रोहिणी नक्षत्र, बुधवार का यह योग काफ़ी साल बाद आया हैं। इस योग में प्रभु सर्वार्थ सिद्ध करते हैं।

मंदिर में सुबह सात बजे से रात दो बजे तक जन्माष्टमी का कार्यक्रम चलेगा। वृदावन, मथुरा, दिल्ली से भजन गायक यहां पर श्री कृष्ण की लीलाओं का बखान कर रहे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने सुलह क्षेत्र में आपदा प्रभावित बच्छवाई गांव का दौरा किया, प्रभावित को 6-6 मरला भूमि प्रदान करने के दिए निर्देश

Wed Sep 6 , 2023
एप्पल न्यूज़, सुलह कांगड़ा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला में सुलह विधानसभा क्षेत्र के तहत बच्छवाई और परमार नगर में भारी बारिश से हुई क्षति का जायजा लिया। बच्छवाई में भूमि धंसने के कारण नौ परिवार प्रभावित हुए हैं और कृषि भूमि और सम्पर्क मार्ग को […]

You May Like

Breaking News