रामपुर HPS द्वारा एक अक्टूबर को “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” के तहत ‘एक तारीख एक घंटा’ स्वच्छता अभियान का आयोजन

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

रामपुर एचपीएस द्वारा एक अक्टूबर को “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2023” के अंतर्गत ‘एक तारीख एक घंटा’ स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जायगा I

विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार एवं निगम मुख्यालय के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर महात्मा गांधी को स्वछांजलि अर्पित करने हेतु रामपुर एचपीएस द्वारा दिनांक 1.10.2023 को “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2023” के अंतर्गत ‘एक तारीख एक घंटा’ स्वच्छता अभियान बायल स्थित कार्यालय परिसर, आवासीय परिसर दत्तनगर एवं गाँव बायल में पूर्वाहन 10.00 बजे से 11.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा I

इस अभियान में रामपुर एचपीएस के समस्त कर्मचारी व् उनके परिवारजन, ग्राम पंचायत गड़ेज की समस्त जनता उपस्थित होगी।

इस अवसर पर रामपुर एचपीएस प्रबंधन द्वारा आवाहन किया है कि ग्राम पंचायत गड़ेज की अधिक से अधिक जनता इस अभियान में भाग ले कर इसे सफल बनाए I

Share from A4appleNews:

Next Post

रिकॉर्ड- नरेंद्र कटारिया लगातार 26वीं बार बने "शिमला क्लब" के अध्यक्ष

Fri Sep 29 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमलानगर निगम शिमला के पूर्व महापौर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र कटारिया को लगातार 26वीं बार देश के प्रतिष्ठित क्लबों।के से एक शिमला क्लब की बागडोर मिली है। शिमला क्लब के संपन्न द्विवार्षिक चुनाव में नरेंद्र कटारिया को सर्व सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वर्ष 1998 के बाद […]

You May Like

Breaking News