CM सुक्खू ने रेवंत रेड्डी को तेलंगाना का मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रेवंत रेड्डी को आज हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी है। रेवंत रेड्डी और मंत्रिमण्डल के शपथ ग्रहण समारोह में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी शामिल हुए।


ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आशा व्यक्त की कि नवगठित कांग्रेस सरकार के नेतृत्व में तेलंगाना राज्य तेजी से प्रगति करेगा और हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।

उन्होंने कहा कि तेलंगाना की जनता ने रेड्डी के नेतृत्व और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास व्यक्त किया है और नवगठित तेलंगाना सरकार जनता की आशाओं पर खरी उतरेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ विधायक सुरेश कुमार भी उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रतिभा सिंह ने फिर दोहराया- कार्यकर्ताओं को सरकार में मान सम्मान मिले, अब राजीव शुक्ला से करेंगी बैठक

Thu Dec 7 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी के जिलाध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों से कांग्रेस सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर धर्मशाला में 11 दिसम्बर के समारोह को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार का एक साल […]

You May Like

Breaking News