हर्ष महाजन की जीत से बड़ा मनोबल, इतिहास बदला- बिंदल

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

शिमला, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल, प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर, सिकंदर कुमार और समस्त भाजपा विधायक दल ने भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी हर्ष महाजन को उनकी जीत पर शुभकामनाएं दी। 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि यह हिमाचल के इतिहास में पहली बार हुआ है कि 34 वोट प्रत्येक पार्टी को मिले और पर्ची के आधार पर किसी पार्टी के उम्मीदवार को जीत हासिल हुई है।

यह हर्ष का विषय है और इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का इस जीत से मनोबल बहुत ज्यादा बड़ा है। 

भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल चक्कर में भी भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल की अध्यक्षता में पटाखे जलाकर इस जीत का जश्न मनाया गया। 

उनके साथ प्रदेश सचिव संजय ठाकुर, मीडिया प्रभारी करण नंदा, प्रमोद ठाकुर उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

बड़ी ख़बर - सुक्खू सरकार के लिए आज कयामत का दिन, कांग्रेस आलाकमान ने शिव कुमार और हुड्डा को भेजा, बजट पारित करना चुनौती

Wed Feb 28 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल सरकार पर मंडराए संकट को सुलझाने कांग्रेस आलाकमान आया हरकत में आ गया है। पार्टी ने डॉक्टर डीके शिवकुमार और भूपेंद्र हुड्डा को दायित्व सौंपकर मामला सुलझाने को भेजा है। शिव कुमार को बनाया मामला सुलझाने के लिए प्रभार बनाया है। आलम ये है कि 40 […]

You May Like

Breaking News