सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

हिमाचल में अब 9 सीटों पर “उपचुनाव”, निर्दलीय विधायक होशियार सिंह, केएल ठाकुर और आशीष शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा “इस्तीफा”

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल के 3 निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह, केएल ठाकुर और आशीष शर्मा ने दिया विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा नेताओं के साथ मिलकर इन विधायकों ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठनिया को उन के शिमला स्थित आवास पर जाकर सौंपा।

अब संभावना पूरी है कि ये तीनों भाजपा में शामिल होकर फ़िर से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ें और कांग्रेस सरकार की चुल्हें हिलाए।

हालत अब ये है कि 68 की हिमाचल विधनसभा में 6 बागी कांग्रेस विधायकों को बाहर निकाल दिया और 3 निर्दलीय भी छिटककर इस्तीफा दे चुके हैं।

ऐसे में अब मात्र 59 कि विधानसभा रह गई है। सूत्र बताते हैं कि अभी और भी विधायक इस्तीफा दे सकते हैं। बगावत मुख्यमंत्री सुक्खू के खिलाफ है।

आरोप है कि सिर्फ मित्रों की सरकार चल रही है और चुने हुए विधायकों को ना मां सम्मान मिल रहा है न कार्यकर्ताओं को। अब संकट के इस समय में सरकार कितने दिन और चलती है सबकी निगाहें टिकी है।

लेकिन इस एसबी के बीच चुनाव आयोग ने विधानसभा उपचुनावों का शेड्यूल लोकसभा चुनावों के साथ अभी 6 सीटों पर जारी किया था अब 9 पर उपचुनाव तय है। वो भी तब यदि सत्ता बची रही अन्यथा कहीं ऐसा न हो कि लोकसभा के साथ ही हिमाचल विधनसभा के लिए भी चुनाव हो।

Share from A4appleNews:

Next Post

बड़ी ख़बर- हिमाचल कांग्रेस के 6 बागी और 3 निर्दलीय विधायक हुए भाजपा में शामिल

Sat Mar 23 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल कांग्रेस के 6 बागी विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। शनिवार को दिल्ली में पहले चरण में कांग्रेस के 6 बागी विधायक- सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंदर दत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो, राजेंद्र राणा और चैतन्य शर्मा ने हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल और […]

You May Like

Breaking News