वाह- शिमला की शगुन शर्मा दिल्ली हाइकोर्ट परीक्षा में तीसरे रेंक पर, जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश के शिमला की शगुन शर्मा ने दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा, 2023 में तीसरी रैंक प्राप्त करने और साक्षात्कार में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के बाद 10/4/2024 को दिल्ली के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

वह यूआईएलएस, हिमाचल प्रदेश की पूर्व छात्रा हैं और दिल्ली की अदालतों में अधिवक्ता के रूप में काम कर रही थीं।

शगुन के पति अधिवक्ता अनुपम शर्मा और माता धारा सरस्वती परीक्षा की तैयारी के दौरान अपना पूरा सहयोग देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शगुन की माता धारा सरस्वती ने अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए शगुन को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल लोकसेवा आयोग ने नौकरियों के 8 पोस्ट कोड के टैस्ट के लिए किया "शेड्यूल" जारी, जानें कब है परीक्षाएं

Thu Apr 11 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल लोकसेवा आयोग ने युवाओं को नौकरियों के लिए टैस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी प्रेस नोट में आयोग के सचिव डीके रतन ने बताया कि आयोग ने 8 पोस्ट कोड के विभिन्न पदों के स्क्रीनिंग और एप्टिट्यूड टैस्ट के लिए “शेड्यूल” जारी कर दिया […]

You May Like

Breaking News