IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

केंद्र सरकार संसद और विधानसभा में “33% महिला आरक्षण” को लागू करने में अब क्यों कर रही “टालमटोल”- जैनब

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने केंद्र की भाजपा नेतृत्व सरकार पर आरोप लगाया है कि वह संसद और विधानसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लागू करने पर अब टालमटोल कर रही है।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि महिला आरक्षण कानून जल्द लागू किया जाए। इसमें ओबीसी ,पिछड़ा वर्ग को भी शामिल किया जाना चाहिए।

शिमला में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए जैनब चंदेल ने कहा कि कांग्रेस व विपक्षी दलों के दबाव में  भाजपा ने देश में उस समय चुनावों को देखते हुए इसका लाभ लेने के लिये बिल पास तो कर दिया परंतु अब उसे लागू करने के लिये कोई भी गंभीर प्रयास नही किया जा रहा है।

उन्होंने मांग की है कि चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में इसे लागू किया जाए।

जैनब चंदेल ने बताया कि 29 जुलाई को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश महिला कांग्रेस की सेकड़ो महिलाएं दिल्ली के जंतर मंतर में केंद्र सरकार के खिलाफ एक बड़े धरना प्रदर्शन में भाग लेंगी।

उन्होंने कहा कि  महिला कांग्रेस महिला आरक्षण, बढ़ती महंगाई व महिलाओं को सुरक्षा व उनके अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगी।

उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं को संसद व विधानसभा में उचित प्रतिनिधित्व नही मिलेगा तब तक इनके साथ न्याय नही होगा। उन्होंने कहा कि नीति निर्धारण में महिलाओं की उचित भागेदारी बहुत ही आवश्यक है।

जैनब चंदेल ने केंद्र सरकार से महालक्ष्मी योजना के तहत गरीब महिलाओं के खाते में हर साल एक लाख एकमुश्त या हर माह 8500 रुपए इनके खाते में डालने की मांग की है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।

उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावों के समय महिलाओं को वोट बैंक अपनी ओर आकर्षित करने के लिये बड़े बड़े लोक लुभावन नारे देती है और चुनावों के बाद भूल जाती हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने एलपीजी गैस सिलेंडर 500 रुपए में देने का वादा किया था पर आज वह इस पर भी खामोश बैठी है। देश मे महिलाओं पर  अत्याचार तेजी से बढ़ रहे है।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा के शासनकाल में मध्यप्रदेश में बेटियों को जिंदा ज़मीन में गाढ़ने का प्रयास किया गया जो बहुत ही दुखदाई है। महारष्ट्र में बलात्कार की पीड़ित  एक महिला को भाजपा न्याय नही दे रही है।

जैनब चंदेल ने कहा कि भाजपा  की कथनी और करनी में दिन रात का अंतर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा के किसी भी अन्याय  के खिलाफ विशेषकर महिलाओं के अधिकारियों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं का यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जबतक उन्हें न्याय नही मिल जाता। पेस वार्ता में सत्या वर्मा, कमलेश ठाकुर व विन्नी शर्मा भी जैनव चंदेल के साथ मौजूद थी।

Share from A4appleNews:

Next Post

"हिमकेयर" बंदी कांग्रेस का एक और "तुगलकी फ़रमान", आर्थिक कुप्रबंधन के चलते ली जा रही योजना "बलि"- अनुराग

Sun Jul 28 , 2024
एप्पल न्यूज, हमीरपुर पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश के प्राइवेट अस्पतालों में हिमकेयर कार्ड को बंद करने के निर्णय पर निराशा प्रकट करते हुए इसे जनहित के ख़िलाफ़ कांग्रेस का एक और तुगलकी फ़रमान बताया है। अनुराग ठाकुर […]

You May Like

Breaking News