शिमला के चलौंठी में गिरि फोरलेन की निर्माणाधीन टनल

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

केथलीघाट -ढली शिमला फोरलेन की संजौली के चलौंठी के पास निर्माणाधीन टनल के मुहाने पर कल शाम भारी भूस्खलन हुआ है।

बड़ी मात्रा में मलबा टनल के मुहाने पर गिर गया। हाल ही में एनएचएआई ने पहाड़ी की स्टेबलाइजेशन का काम किया था और 400 मीटर लंबी टनल की खुदाई का काम शुरू हुआ था।

खुदाई के पहले चरण में ही टनल के ऊपर पहाड़ी का बड़ा हिस्सा गिर गया है। इससे टनल का मुहाना बंद हो गया।

भूस्खलन से ढली जंक्शन के पास एनएच को भी खतरा हो गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मौके से लगातार पत्थर गिर रहे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल सरकार "देशी गायों और भैंसों" की खरीद के लिए वित्तीय सहायता बढ़ाने पर करेगी विचार-CM

Tue Aug 13 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से तैयार किए उत्पादों के विशिष्ट ट्रेडमार्क के तहत ब्रांडिंग की जाए ताकि किसानों को उनकी उपज […]

You May Like