सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

सांगला का पर्यटन स्थल रकच्छम बनेगा पर्वतारोही की पसंद, ऑस्ट्रिया के बरनेड करेंगे प्रशिक्षित

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, सांगला

उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने सांगला घाटी के पर्यटन स्थल रकच्छम का दौरा किया तथा वहां साहसिक खेल बोल्डरिंग के आस्ट्रिया के पर्वतारोही बरनेड जगेरी से इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इस खेल से स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण एवं बारीकियों से अवगत करवाना ताकि रकच्छम विश्व पर्यटन पर्वतारोही की पसंद बन सकें।


उन्होंने बताया कि बोल्डरिंग के लिए साहस, अनुशासन एवं फोकस चाहिए और इस के माध्यम से स्थानीय युवा नशाखोरी से दूर रहेंगे तथा अनुशासन से सशक्त नागरिक बनकर प्रदेश का नाम रोशन करेगें।
उपायुक्त ने ऑस्ट्रिया के पर्वतारोही बरनेड जगेरी से अनुरोध किया कि वे स्थानीय युवाओं को इस साहसिक खेल के बारे में जागरूक करे ताकि पर्यटन स्थल रकच्छम पर्वतारोही की पसंद बन सकें।  

Share from A4appleNews:

Next Post

आनी कॉलेज वर्स एण्ड वॉयस विषय पर साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित

Fri Nov 29 , 2024
एप्पल न्यूज, सीआर शर्मा आनी   राजकीय महाविद्यालय आनी स्थित हरिपुर में  गुरुवार को इंग्लिश लिटरेरी  सोसायटी द्वारा ‘ वर्स एंड वॉयस’ विषय पर एक  साहित्यिक कार्यक्रम का  आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ  कुंवर दिनेश सिंह उपस्थित रहे । कार्यक्रम के […]

You May Like

Breaking News