IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

आनी बस हादसे में 4 हुई मृतकों की संख्या, अस्पताल में एक की मौत, आनी प्रशासन ने IGMC पहुंच जाना घायलों का हाल

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, सीआर शर्मा आनी

आनी उपमंडल प्रशासन ने बुधबार को आईजीएमसी शिमला में आनी के शकैलड़ बस हादस के घायलों से मुलाकात की।  नायब तहसीलदार आनी कांशी राम भारती की अगुआई में प्रशासन के दल ने अस्पताल का दौरा किया और हादसे में घायल सभी लोगों का कुशलक्षेम जाना।

इस दौरान उन्होंने घायलों के उपचार पर विस्तार से जानकारी हासिल की। उन्होंने घायलों के उपचार में जुटे मेडिकल स्टाफ से इलाज के बारे में चर्चा भी की।

अस्पताल प्रशासन की ओर से डॉक्टरों और नर्सों की द्वारा उन्हें इलाज पर फीडबैक भी दिया। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों की चिकित्सा स्थिति के बारे में जानकारी ली और उनकी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

प्रशासन ने घायलों के परिवारजनों से मुलाकात कर हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। उन्होंने डॉक्टरों और नर्सों से घायलों को हरसंभव उपचार की अपील की। 

बीते दिन हादसे के पश्चात घायल लोगों में से 5 लोगों को रामपुर अस्पताल और 22 लोगों को आईजीएमसी अस्पताल रेफर किया गया था। इसमें से कुछ घायलों की हालत चिंताजनक थी।

नायब तहसीलदार कांशी राम भारती का कहना है कि तीन लोगों की मृत्यु बीते दिन हो चुकी है और एक और व्यक्ति राजेंंद्र (73 वर्ष) पुत्र बख्शी राम टिपरी छतरी ने बुधवार प्रातः आईजीएमसी में दम तोड़ा है। 

प्रशासनिक दल ने हादसे में पीड़ित हरीश , चिंता देवी , सुनील कुमार , रोहित कुमार , नैना देवी , बाल दासी ,  लोकेंद्र , शशि , नील चंद  , टिकम राम , विनोद , यश पाल  , मानवी , सुनील कुमार , सरोजा देवी , मेघना , गोपी चंद , रमेश कुमार , रविंद्र , गरीश  , अंकित , शांता कुमार  , तारा, प्रभा देवी , हिमा , अमिता  और आरुषि  से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

Share from A4appleNews:

Next Post

आनी के शमेशा में भालू ने नोची महिला, सिर, बाजू व पीठ पर दिए जख्म

Thu Dec 12 , 2024
एप्पल न्यूज, सीआर शर्मा आनी आनी खंड की बखानाओ पंचायत के शमेशा में बुधवार प्रातः स्थानीय निवासी जय देवी (55) पत्नी झाबे राम पर दो भालुओं ने अचानक हमला बोलकर  जख्मी कर दिया। उसे उपचार के लिए फ़ौरन नागरिक चिकित्सालय आनी में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के बाद जख्मी […]

You May Like

Breaking News