IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

कांग्रेस की बागडोर किसे सौंपनी है यह हाई कमान का अधिकार क्षेत्र, “मेरा कार्यकाल सफल रहा”- प्रतिभा सिंह

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन के लिये उन्होंने पूर्व में भी बहुत मजबूती के साथ काम किया है और आगे भी करती रहेंगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के अपने  तीन साल के कार्यकाल पूरा होने व मीडिया में छप रही नए प्रदेश अध्यक्ष की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में संगठन की बागडोर किसे सौंपनी है यह हाई कमान के अधिकार क्षेत्र में है पर उन्होंने अपने इस कार्यकाल का सफलतापूर्वक निष्पादन किया है।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों के बाद बनी है और उनका हर स्तर पर सम्मान किया जाना चाहिए।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि स्व वीरभद्र सिंह ने अपने कार्यकाल में प्रदेश में  कभी भी न तो किसी क्षेत्रवाद को कोई जगह दी और न ही कोई गुटबाजी को कोई जगह।

उन्होंने कहा कि आज उन्हें लगता है कि  हम  कही न  कही उनके उस पथ से भटक रहे है।  उन्होंने कहा है कि समय रहते हमें पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए किसी भी राजनीति से ऊपर उठ कर आगे बढ़ना होगा।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस बहुत ही मजबूत स्थिति में है। लोगों को कांग्रेस सरकार से बहुत ही उम्मीदें है और उन उम्मीदो पर हमें खरा उतरना होगा।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि लोग आज भी प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के कामकाज को याद करते है।

उन्होंने प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि  हमेशा ही होली लॉज  वीरभद्र सिंह के दिखाए रास्ते का अनुसरण करते हुए प्रदेश के लोगों का दुखदर्द बांटने व इसे दूर करने के पथ पर चलता रहेगा।

उन्होंने कहा कि वह किसी भी पद की लालसा नही रखती पर हाई कमान ने आजतक जो भी जिम्मेबारी उन्हें दी उससे वह कभी पीछे नही हटी।

आगे  भी जो जिम्मेबारी उन्हें पार्टी हाई कमान देगा उसे वह पूर्व की भांति पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करेंगी।

उन्होंने उम्मीद जताई है कि पार्टी हाई कमान  जल्द ही पीसीसी का गठन कर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को लेकर मीडिया में हो रही चर्चाओं पर विराम लगाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से नेतृत्व सशक्तिकरण’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Wed May 21 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन विभाग द्वारा ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से नेतृत्व सशक्तिकरण’ विषय पर शिमला में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का शुभारंभ मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नवाचार, शासन एवं डिजिटल प्रौद्योगिकी गोकुल बुटेल ने किया। इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों के […]

You May Like

Breaking News