file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

RHPS बायल में द्वारा तुनन में नि:शुल्क विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़,

एसजेवीएन (रामपुर एचपीएस) द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व निति के तहत हेल्पऐज इंडिया के माध्यम से तुनन पंचायत के तुनन गाँव में शनिवार को एक दिवसीय नि:शुल्क विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया I
इस स्वास्थ्य शिविर का विधिवत शुभारम्भ पी० एस० नेगी, मुख्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष( सीएसआर) विभाग, रामपुर एचपीएस, बायल , द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तथा निदेशक कार्मिक(अध्यक्षा एसजेवीएन फाउंडेशन) के दिशा निर्देशों के अनुसार परियोजना की ओर से प्रभावित पंचायतों में समय समय पर विभिन्न जागरूकता और नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य अतिथि पी० एस० नेगी ने शिविर में आए लोगों को इस शिविरसे भरपूर लाभ उठाने हेतु आहवान किया I
शिविर में ईएंडटी रोग , स्त्री रोग, मेडिसिन, नेत्र रोग व दन्त रोग विशेषज्ञों द्वारा लगभग 423 मरीजों का स्वास्थ्य जांच की गई एवं नि:शुल्क दवाईयां बांटी गई और 135 नेत्र रोगियों को नि:शुल्क चश्मे भी प्रदान किये गए।

इस अवसर पर रामपुर परियोजना से कौशल्या नेगी, वरि० प्रबंधक, (सीएसआर), अमित कुमार अभियंता, (सीएसआर), हेल्पऐज इंडिया से तशी नेगी एवं गुर्मेध दावा व तुनन पंचायत की प्रधान चन्द्र नेगी, उप प्रधान पुने राम उपस्तिथ रहे I

Share from A4appleNews:

Next Post

वीरभद्र सिंह पर टिप्पणी से भड़की युवा कांग्रेस, वन मंत्री सार्वजनिक रूप से मांगे माफी अन्यथा होगा घेराव- यदुपति

Sun Mar 6 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह पर वन मंत्री राकेश पठानियां द्वारा की गई टिपण्णी पर युवा कांग्रेस भड़क गई ओर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की ओर यदि माफी नही मांगी तो युवा कांग्रेस ने  घेराव की चेतावनी वन मंत्री राकेश पठानियां को […]

You May Like

Breaking News