IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

TGT आर्ट्स CBT Exam शेड्यूल जारी- 12 से 16 जनवरी 2026, एडमिट कार्ड एक हफ्ता पहले होंगे जारी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने टीजीटी आर्ट्स भर्ती परीक्षा (पोस्ट कोड 25001) का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार टीजीटी आर्ट्स का कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 12 से 16 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन शिफ्ट में होगी।

परीक्षा शिफ्ट का समय

पहली शिफ्ट: सुबह 8:30 से 10:30 बजे

दूसरी शिफ्ट: दोपहर 12:00 से 2:00 बजे

तीसरी शिफ्ट: सायं 3:30 से 5:30 बजे

आयोग ने परीक्षा केंद्र तय कर दिए हैं, हालांकि आवश्यकता पड़ने पर केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

पदों का विवरण शिक्षा विभाग में टीजीटी के कुल 937 पद भरे जाने हैं। इनमें—

टीजीटी आर्ट्स: 437 पद

टीजीटी नॉन मेडिकल: 343 पद

टीजीटी मेडिकल: 169 पद

टीजीटी आर्ट्स के लिए 44,139 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो सभी श्रेणियों में सर्वाधिक हैं।

एडमिट कार्ड व सूचना टीजीटी आर्ट्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

साथ ही, अभ्यर्थियों को रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी उनके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से भेजी जाएगी।

अन्य अपडेट

टीजीटी मेडिकल का CBT 15 से 17 दिसंबर तक आयोजित होकर 17 दिसंबर को पूर्ण हो चुका है।

टीजीटी नॉन मेडिकल का CBT 25 से 27 दिसंबर के बीच होगा।

नियमों के अनुसार किसी भी परीक्षा की जानकारी कम से कम 21 दिन पहले देना आवश्यक होता है। आयोग ने इस बार करीब 26 दिन पहले ही टीजीटी आर्ट्स परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं, ताकि अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

ग्राम पंचायत धमून में "चिट्टे पर चोट", सख्त फैसले, शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

Thu Dec 18 , 2025
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला ग्रामीण मे टुटू ब्लॉक की ग्राम पंचायत धमून में नशा निवारण को लेकर एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन तथा सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। शिमला ग्रामीण मे टुटू ब्लॉक की ग्राम पंचायत धमून में आयोजित […]

You May Like

Breaking News