MC चुनाव में जीत पर BJP का जश्न, “महाराष्ट्र तो झांकी है, अब बंगाल और हिमाचल की बारी है”- सिकंदर

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर भाजपा मुख्यालय में जोरदार उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर लड्डू वितरण किया गया और कार्यकर्ताओं ने जोश व उत्साह के साथ नारे लगाए— “अभी तो महाराष्ट्र झांकी है, बंगाल और हिमाचल की अब बारी है।” पूरे परिसर में उत्साह और विजय का माहौल देखने को मिला।
भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार और संजीव कटवाल ने नगर निगम चुनावों में मिली इस बड़ी जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी।

उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है।
इस अवसर पर भाजपा सचिव तिलक राज, प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, पुरुषोत्तम गुलेरिया, कार्यालय सचिव प्रेम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नेताओं ने कहा कि महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों में भाजपा को मिला जनादेश इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता भाजपा के नेतृत्व और विकास के मॉडल पर भरोसा कर रही है।

यह जीत आने वाले समय में बंगाल और हिमाचल जैसे राज्यों में भी भाजपा की मजबूत उपस्थिति का संकेत है।
कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाकर आगामी चुनावों में भी भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाई जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

पहली बार हिमाचल विधानसभा पहुंचे विशेष आवश्यकता वाले बच्चे(CwSN), सदन में बैठकर हुए भावविभोर, शिक्षा मंत्री ने "एक्सपोजर विजिट" पर किया रवाना

Fri Jan 16 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमलाहिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CwSN) के लिए आज का दिन अविस्मरणीय बन गया। ये बच्चे पहली बार लोकतंत्र के मंदिर कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा पहुंचे। जहां उन्होंने सदन की विधायी कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा और समझा। बच्चों ने […]

You May Like

Breaking News