सोलन–सपाटू मार्ग पर आकाशीय बिजली का कहर, 55 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत

एप्पल न्यूज़, सोलन
सोलन जिले के सोलन–सपाटू मार्ग पर देवठी के पास आज तड़के एक बेहद दुखद प्राकृतिक हादसा सामने आया। सुबह करीब 3:45 बजे हल्की बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 55 से अधिक भेड़-बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य के घायल होने की सूचना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के समय भेड़ पालक बारिश से बचाव के लिए टेंट लगाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली गिर गई।

गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद भेड़ पालक बुद्धि सिंह, कुलदीप नेगी और विनोद नेगी सुरक्षित बच गए।
इस प्राकृतिक आपदा से किन्नौर जिले के भाबा क्षेत्र के रहने वाले विशाल नेगी, विनय सिंह, कृष्ण भगत और विनोद कुमार चौरा को भारी नुकसान हुआ है।

बताया जा रहा है कि इनके पास कुल करीब 650 भेड़-बकरियां थीं, जिनमें से 55 से अधिक की जान चली गई।
हादसे के बाद प्रभावित भेड़ पालकों ने प्रशासन और सरकार से तत्काल राहत व मुआवजे की मांग की है।

उनका कहना है कि पशुपालन ही उनकी आजिविका का मुख्य साधन है और इस नुकसान से वे गंभीर आर्थिक संकट में आ गए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

विकसित भारत व युवा आकांक्षाओं की सिद्धि का बजट, हिमाचल में इकोलॉजिकली सस्टेनेबल माउंटेन ट्रेल्स बनाए जाने की घोषणा का जताया आभार - अनुराग ठाकुर

Sun Feb 1 , 2026
एप्पल न्यूज़, हमीरपुर पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के प्रस्तुत आम बजट को विकसित भारत व युवा आकांक्षाओं को सिद्ध करने वाला बजट बताते हुए इसे समाज के हर वर्ग को लाभान्वित करने वाला […]

You May Like

Breaking News