सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

SJVN के रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने बनाया नया कीर्तिमान, सबसे शीघ्र 2000 MU विद्युत उत्पादन- CMD

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
एसजेवीएन लिमिटेड के 412 मेगावाट क्षमता वाले रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का लक्ष्य दिनांक 5 फरवरी, 2026 को ही प्राप्त कर लिया है। यह अब तक का सबसे तेज (शीघ्रतम) 2000 मिलियन यूनिट उत्पादन है।
एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि यह उपलब्धि 14 फरवरी, 2020 को बनाए गए पिछले रिकॉर्ड से नौ दिन पहले हासिल की गई है।

उन्होंने इसे विद्युत स्टेशन के गत ग्यारह वर्षों के प्रचालन काल में उत्कृष्ट उत्पादन निष्पादन का प्रमाण बताया।


इस अवसर पर एसजेवीएन प्रबंधन ने इस उपलब्धि को हासिल करने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगी संस्थाओं को बधाई दी।

साथ ही भारत सरकार, हिमाचल प्रदेश सरकार, विद्युत मंत्रालय, केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण तथा शिमला एवं कुल्लू जिला प्रशासन के सतत मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
भूपेंद्र गुप्ता ने परियोजना प्रमुख विकास मारवाह के नेतृत्व में रामपुर जलविद्युत स्टेशन की टीम के अनुशासन, समर्पण और सुदृढ़ कार्यशैली की विशेष सराहना की।
एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा ने इस सफलता का श्रेय सामूहिक दक्षता, प्रभावी मानव संसाधन प्रबंधन और बेहतर अंतर-विभागीय समन्वय को दिया।
वहीं निदेशक (वित्त) सिपन कुमार गर्ग ने कहा कि यह रिकॉर्ड-स्तरीय निष्पादन मजबूत वित्तीय प्रबंधन और प्रचालनगत उत्कृष्टता के बीच प्रभावी तालमेल को दर्शाता है।
कमीशनिंग के बाद से ही रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने उत्पादन के क्षेत्र में निरंतर नए बेंचमार्क स्थापित किए हैं, जो इसके सुदृढ़ इंजीनियरिंग डिज़ाइन, उच्चस्तरीय अनुरक्षण व्यवस्था और स्थायी प्रचालन उत्कृष्टता को प्रतिबिंबित करता है।
यह उपलब्धि प्रचालनगत उत्कृष्टता और देश के लिए स्वच्छ एवं स्थायी ऊर्जा उत्पादन के प्रति एसजेवीएन की प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत करती है।

Share from A4appleNews:

Next Post

BJP विधायक दल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि रोकने पर जताया कड़ा विरोध

Fri Feb 6 , 2026
विपक्षी विधायकों की प्राथमिकताओं की DPR तक नहीं बन रही, जनता के विकास कार्य जानबूझकर रोके जा रहे : जयराम ठाकुर एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा विधायक दल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक विस्तृत […]

You May Like

Breaking News