ठियोग में 34.440 ग्राम चिट्टा बरामद, अंतर-राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, ठियोग, शिमला

जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर-राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 34.440 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामला मुकदमा संख्या 41/2026, दिनांक 01.04.2026, धारा 21, 29 ND&PS Act के तहत थाना ठियोग में दर्ज किया गया है। पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि मतियाना क्षेत्र में एक बोलेरो कैंपर में कुछ लोग नशे की खरीद-फरोख्त में संलिप्त हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को रोका, जिसमें चार व्यक्ति सवार पाए गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चांद प्रकाश (32), विजय कुमार (23), अभिषेक (24) और कैलाश (26) के रूप में हुई है, जो कुल्लू और शिमला जिलों के निवासी हैं। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी लेने पर 34.440 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसके बाद चारों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।


जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ के आधार पर इस नेटवर्क के सप्लायर तक पहुंच बनाई। इसके तहत पंजाब के मानसा जिले से शिवदेव सिंह (30) को गिरफ्तार किया गया, जिसे शिमला पुलिस की विशेष टीम द्वारा पकड़कर ठियोग लाया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की प्रक्रिया जारी है।
पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई से एक संगठित नशा तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। मामले में आगे की जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर बुशहर के दलीप भलूनी बने नेशनल कबड्डी "टेक्निकल ऑफिशियल", क्षेत्र का बढ़ाया मान

Sat Apr 11 , 2026
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहररामपुर बुशहर के लिए गर्व की बात है कि बुशहर कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव दलीप भलूनी ने कबड्डी के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने Amateur Kabaddi Federation of India (AKFI) द्वारा Bhopal में 22 से 24 फरवरी 2026 के बीच आयोजित राष्ट्रीय […]

You May Like

Breaking News