जयपुर पहुँचे हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, पीठासीन अधिकारियों की बैठक में लेंगे भाग

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, जयपुर/शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया पीठासीन अधिकारियों की समिति की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने सोमवार को चंडीगढ़ से वायु मार्ग द्वारा राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुँचे।
जयपुर पहुँचने पर राजस्थान सरकार और राजस्थान विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और पुष्पगुच्छ भेंट किए।

इस दौरान राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कांस्टीट्यूशन क्लब में उनकी अगवानी कर उनका अभिनंदन किया।
गौरतलब है कि 6 राज्यों की पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक 5 मई 2026 को प्रातः 11 बजे जयपुर स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित होगी।

इस बैठक में मध्य प्रदेश, राजस्थान, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश के पीठासीन अधिकारी भाग लेंगे।
बैठक में राज्य विधानमंडलों की समितियों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने को लेकर गहन चर्चा और मंथन किया जाएगा।

इसके बाद तैयार की गई विस्तृत रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेजी जाएगी।
इस महत्वपूर्ण बैठक को कुलदीप सिंह पठानिया संबोधित करेंगे। उनके साथ हिमाचल विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुःखद- संगड़ाह में गहरी खाई में गिरी कार, शिक्षिका माँ- बेटी समेत 4 की मौत

Mon May 4 , 2026
एप्पल न्यूज़, संगड़ाह/ सिरमौर सिरमौर जिले के उपमंडल संगड़ाह में  एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार, पिऊ ललाणी भलोना सड़क पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि […]

You May Like

Breaking News