हिमाचल राज्य कृषि विपणन बोर्ड को मिला नया सलाहकार, नरिंदर सिंह ठाकुर की नियुक्ति

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने कृषि क्षेत्र से जुड़े नीतिगत मामलों को मजबूत करने के उद्देश्य से ठियोग के दुमेहर निवासी नरिंदर सिंह ठाकुर को हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड का सलाहकार नियुक्त किया है। कृषि विभाग द्वारा 18 जून 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, वह बोर्ड को विभिन्न नीतिगत विषयों पर सलाह देंगे। नियुक्ति से संबंधित नियम एवं शर्तें अलग से अधिसूचित की जाएंगी। यह नियुक्ति राज्य के कृषि विपणन तंत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

नीट अभ्यर्थियों को हिमाचल सरकार की बड़ी राहत, HRTC बसों में मुफ्त सफर की सुविधा

Fri Jun 19 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला, 19 जून. नीट-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी की साधारण बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। परिवहन मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के निर्देशों पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) मुख्यालय ने […]

You May Like

Breaking News