कांग्रेस सरकार के चार वर्षों की विफलताओं की “चार्जशीट” जनता के सामने लाएगी भाजपा : डॉ. राजीव भारद्वाज

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

जल, थल और आकाश—हर क्षेत्र में घोटालों का हिसाब देगी कांग्रेस सरकार, सूटकेस की राजनीति से चल रही है सरकार : डॉ. राजीव भारद्वाज

एप्पल न्यूज़, धर्मशाला

भाजपा सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के लगभग चार वर्षों के कार्यकाल की विस्तृत चार्जशीट प्रदेश की जनता के समक्ष प्रस्तुत करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासनकाल में भ्रष्टाचार, कुप्रबंधन और जनविरोधी निर्णयों ने प्रदेश को पीछे धकेलने का काम किया है, जिसका पूरा लेखा-जोखा भाजपा जनता के सामने रखेगी।
डॉ. भारद्वाज ने आरोप लगाया कि पिछले लगभग चार वर्षों में प्रदेश में “सूटकेस वाली सरकार” का बोलबाला रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा ध्यान जनहित के बजाय सत्ता बचाने और अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने में लगा रहा, जिसके कारण प्रदेश के विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हुए हैं।


उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जल, थल और आकाश—हर क्षेत्र में घोटालों के आरोप सामने आए हैं। भाजपा इन सभी मामलों का तथ्यों और प्रमाणों सहित खुलासा अपनी चार्जशीट में करेगी, ताकि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की कार्यशैली और कथित भ्रष्टाचार की वास्तविक तस्वीर देख सके।
भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों से पहले प्रदेश के युवाओं को लाखों रोजगार और एक लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया था, लेकिन आज तक उन वादों को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि किसी को पक्की नौकरी मिली है तो वह केवल उपमुख्यमंत्री की बेटी को मिली है, जबकि प्रदेश का लाखों युवा आज भी रोजगार की प्रतीक्षा कर रहा है।
डॉ. राजीव भारद्वाज ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश की सरकार जनता के हितों के बजाय दिल्ली में बैठे अपने आलाकमान को खुश करने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही चाहती है, लेकिन कांग्रेस सरकार केवल सत्ता बचाने और राजनीतिक प्रबंधन में लगी हुई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रस्तावित चार्जशीट कांग्रेस सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल का दस्तावेज होगी, जिसमें सरकार की कथित विफलताओं, भ्रष्टाचार, टूटे हुए चुनावी वादों और जनविरोधी निर्णयों का विस्तृत विवरण होगा। भाजपा इस चार्जशीट को लेकर प्रदेशभर में जनता के बीच जाएगी और कांग्रेस सरकार को उसके प्रत्येक वादे एवं प्रत्येक कथित घोटाले का जवाब देने के लिए मजबूर करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

जनता ने कांग्रेस को हर चुनाव में दिया जवाब, अब प्रमाणपत्र बांटने की राजनीति छोड़ें विक्रमादित्य : डॉ. राजीव बिंदल

Thu Jul 9 , 2026
राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस आज आस्था का ढोंग कर रही, बेरोजगार युवाओं से किए वादों पर जवाब दे सरकार : बिंदलएप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें भाजपा […]

You May Like

Breaking News