बुरी ख़बर- हिमाचल में 3 तब्लीगी सहित 7 नए पॉजिटिव मामले, IGMC की रिपोर्ट में खुलासा

1
IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश के लिए शनिवार की शाम बुरी खबर लेकर आई। कोरोना महामारी से बचाव के लिए जितने प्रयास किए गए उस पर तब्लीगी मरकज की जमात के लोगों ने कोहराम मचा दिया है।

शनिवार को IGMC शिमला में कुल 54 सेंपल की जांच की गई। देर रात आई रिपोर्ट में 54 में से 7 मामले पॉजिटिव आने के बाद प्रदेश के लोग सिंहर उठे। इनमें 3 लोग तब्लीगी जमात के पॉजिटिव आये है जबकि 3 तब्लीगी शुक्रवार को ही पॉजिटिव आ गए थे। इन तीनों पोजोटिव तब्लीगीयों को उपचार के लिए IGMC शिमला लाया जा रहा है।

उधर 4 लोग वह पॉजिटिव आये हैं जिनके परिवार की महिला की शुक्रवार को झाड़माजरी में मौत हो गई थी। इन चारों लोगों को उपचार के लिए पहले ही मेदांता अस्पताल गुड़गांव ले जाया गया है।

इन मामलों के अलावा टांडा मेडिकल कालेज कांगड़ा के सेम्पल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। इन मामलों को आधिकारिक पुष्टि कर ली गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

पावटा साहिब के मिश्र वाला मदरसे में क्वारंटाईन किए 35 जमातियों को तारुवाला स्कूल में किया गया शिफ्ट

Sun Apr 5 , 2020
एप्पल न्यूज़, पांवटा साहिब (डॉ प्रखर गुप्ता) जिला सिरमौर में आए विभिन्न क्षेत्रों से जमातियो को अब मिश्रवाला मदरसे से पावटा साहिब के तारूवाला स्कूल में क्वारंटाईन किया गया है | जिला उपायुक्त ने उपमंडल अधिकारी को आदेश दिया कि इन जमातियों को मिश्रवाला मदरसे से पावटा साहिब के तारूवाला […]

You May Like

Breaking News