हिमाचल के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कोरोना पॉजिटिव, मिलने वाले कई लोग सहमे

4
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, पांवटा साहिब(डॉ प्रखर गुप्ता)

हिमाचल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कोरोना पॉजिटिव हो गए है, जिसकी जानकारी उन्होंने स्वयं अपने फेसबुक पेज पर दी है।

ज्ञात हो कि बीते दिनों उनके निजी सचिव व भाजयुमों नेता के कोरोना पॉज़िटिव पाए गए थे। जानकारी के मुताबिक गत दिनों स्वागत व अभिनंदन समारोह में शिमला से लेकर पांवटा तक दोनों उनके साथ रहें हैं। साथ ही उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप व विधायक रीना कश्यप व मीडिया कर्मियों सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए थे।

\"\"
फ़ाइल फोटो- 7 दिन पूर्व 30 जुलाई को राजभवन में शपथ लेते हुए

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने भी आज अपने फेसबुक पेज पर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि करते हुए अपने संपर्क में आए लोगों को आइसोलेशन में जाने की अपील की है। इस सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग के भी हाथ – पांव फूल गए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने विधायकों को विकासात्मक परियोजनाओं की निगरानी करने के दिए निर्देश

Thu Aug 6 , 2020
एप्पल न्यूज़, कांगड़ामुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज धर्मशाला में कांगड़ा जिला के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और जिला स्तर के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी विकासात्मक परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि परियोजनाओं की मूल्य वृद्धि न हो और […]

You May Like

Breaking News