बॉलीवुड को एक और झटका- अभिनेता ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में निधन

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, ब्यूरो

चाईल्ड आर्टिस्ट के तौर पर बॉलीवुड में इंट्री करने वाले ऋषि कपूर का वीरवार सुबह मुम्बई में निधन हो गया। 67 साल की उम्र में केंसर से उनकी मौत हो गई। सुबह ठीक 8:45 बजे सांस लेने में आ रही तकलीफ के चलते उनकी मौत हुई है।

\"\"

एक साल तक न्यूयॉर्क में उनका ईलाज चला था जिसके बाद वे स्वस्थ होकर वापस लौट आये थे। लेकिन बीते सप्ताह से उनकी तबियत बिगड़ गई थी और वे अस्पताल में भर्ती थे।

कपूर परिवार के साथ ही पूरे बॉलीवुड को ऋषि कपूर के जाने से एक बड़ा झटका लगा है। बीते बुधवार को ही कदावर नेता इरफान खान का निधन हो गया था।

ऋषि कपूर ने बॉबी फ़िल्म से बतौर हीरो शुरुआत की जो सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद तो चांदनी, दीवाना, नगीना, प्रेमरोग, कर्ज, अमर अकबर के एंथनी, मेरा नाम जोकर, प्रेम ग्रन्थ, बंजारन, सरगम, दामिनी, बोल राधा बोल, मुल्क जैसी कई सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और अपनी एक अलग इमेज बनाई।

ऋषि कपूर को एक दो नहीं बल्कि 32 हीरोइनों को लांच करने का खिताब भी मिला है। उन्होंने इनके साथ डेव्यू किया और सभी को बॉलीवुड में एंट्री दिलाई।

अमिताभ बच्चन के साथ उनका बड़ा करीबी रिश्ता रहा है। अमिताभ ने ट्वीट किया कि ऋषि कपूर के निधन से मैं टूट गया हूँ।

पूरा फ़िल्म जगत और देश \’स्कूल ऑफ फेक्ट्री\’ के नाम से विख्यात ऋषि कपूर के जानें से सदमे में है। प्रभु उनकी आत्मा को शान्ति दे।

Share from A4appleNews:

Next Post

श्री दुर्गा माता मन्दिर न्यास, हाटकोटी ने कोविड फंड में दिए 25 लाख, जुब्बल कोटखाई से दिए कुल 12.86 लाख

Thu Apr 30 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलामुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा ने यहां जिला शिमला के जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र के लोगों की ओर से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को हि.प्र. एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड के लिए 37,85,951 रुपये के चैक में भेंट किए। इस फंड में श्री दुर्गा माता मन्दिर न्यास, हाटकोटी ने 25 […]

You May Like

Breaking News