कर्फ्यू में पशु चिकित्सा सेवा सुचारू करे सरकार- रामकृष्ण

9
IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश मे चल रहे लॉक डाउन मे पशु चिकित्सा विभाग की सेवा ना मिलने से पशु पालक खासे परेशान हैं। कसुम्पटी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण शाडिल्य ने कहा है कि क्षेत्र में पशु चिकित्सा सेवा नहीं मिल रही है जिससे पालतू पशुओं को समय पर गर्भधारण टीकाकरण व् बीमार पशुओं का ईलाज ना मिल पाने के कारण मौत हो रही है। जिससे पशुपालकों को बढ़ा नुकसान हो रहा है।

\"\"

रामकृष्ण शांडिल ने कहा कि समय पर पशुओं को टीकाकरण ना होने से विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। इससे पशु पालकों को बहुत कठिनाई का सामना करना पढ़ रहा है।

शाडिल्य ने प्रदेश सरकार व् पशु पालन विभाग से मांग की है कि पशु चिकित्सालय सेवा सुचारु रूप से चालू की जाए जिससे पशुपालकों को राहत मिल सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने बाहर से आने वाले लोगों से होम क्वारंटीन का पालन करने का आग्रह किया

Fri May 1 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बाहरी राज्यों से वापस हिमाचल प्रदेश आने वाले लोगों से होम क्वारंटीन का सख्ती से पालने करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह न केवल उनके लिए बल्कि उनके परिवार और समाज के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि […]

You May Like

Breaking News