file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

पूर्व पीएम भारत रत्न स्व. राजीव गांधी को 29वीं पुण्यतिथि पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी को उनकीं 29वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए।प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कल  22 मई को सभी जिलों में जिला स्तरीय और 23 मई को सभी ब्लॉकों में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में कोरोना योद्धाओं का उत्साहवर्दन किया जाएगा।

\"\"

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री,नंद लाल,मोहन लाल ब्राक्टा, विधायक विक्रमादित्य सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुनीष ठाकुर,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा,शिमला शहर के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,वेद प्रकाश ठाकुर,सुशांत कपरेट सहित कई अन्य नेताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस अवसर पर राठौर ने कहा कि राजीव गांधी की उस समय की सोच आज हमारा मार्गदर्शन कर रही है।महिला सशक्तिकरण,18 साल के युवाओं को मतदान का अधिकार,पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण,सूचना एवं प्राद्योगिकी की शुरुआत यह सब उनकी देन है।उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की सोच व कार्यो की बजह से आज हम आधुनिक भारत में रहें रहे है।इससे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने छोटा शिमला स्थित राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।कांग्रेस अध्यक्ष ने आईजीएमसी,पुलिस मुख्यालय, नगर निगम, उपायुक्त कार्यालय शिमला में जाकर कोरोना योद्धाओं को उनके श्रेष्ठ कार्यो के लिए फूल देकर उनका उत्साहवर्धन किया।उन्होंने कोरोना योद्धाओं को आश्वस्त किया की इस संकट की घड़ी में किये गए उनके कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा।राठौर ने शिमला जिला के प्रवेशद्वार शोघी में बेरीरयर में दिन रात कार्य मे जुटे स्वास्थ्य, पुलिस, होमगार्ड, फायर व सफाई कर्मचारियों को फूल देकर उनका उत्साहवर्दन किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

विधानसभा के विशेष सत्र की मांग पर भाजपा अध्यक्ष ने लगाई विधायकों को फटकार, बैकफुट पर विधायक बोले- मजाकिया अंदाज में की मांग

Thu May 21 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के लिए भाजपा विधायकों ने जिस मुस्तैदी से एक दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष को विपक्ष के साथ मिलकर मांग पत्र सौंपा था। उसी मुस्तैदी में 24 घंटे के भीतर ही उससे पीछे भी हट गए हैं। आलम ये है कि भाजपा अध्यक्ष […]

You May Like

Breaking News