भाजपा में घर वापसी के बाद चेतन बरागटा का CM आवास में शक्ति प्रदर्शन, जयराम बोले- बिछड़े फ़िर मिले, पार्टी को मिली मजबूती

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस एवम भाजपा दोनों मुख्य दलों में शय मात का खेल जारी है. दोनों दल एक दूसरे पर हमलावर हैं। दलबदल का सियासी खेल खूब देखने को मिल रहा है।

जुब्बल कोटखाई के उपचुनाव में टिकट न मिलने पर पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़े चेतन बरागटा साल के भीतर ही घर वापिस लौट आए हैं।

भाजपा में घर वापसी के बाद चेतन ने आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के सरकारी आवास ओक ओवर में अपने समर्थकों सहित शक्ति प्रदर्शन किया।

ढोल नागड़ों सहित मुख्यमंत्री आवास में पहुँचे चेतन बरागटा के साथ मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व शहरी विकास मंत्री ने नाटी भी डाली.

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा की चेतन भाजपा से बिछड़ गए थे अब दोबारा मिल गए है। इससे भाजपा मजबूत होगी साथ ही जुब्बल कोटखाई में भी भाजपा को बल मिलेगा।

चेतन भाजपा में काम करते रहे है उनके आने से एक जुट होकर आगे बढ़ा जायेगा।

उधर चेतन बरागटा ने कहा कि वह कुछ समय के लिए पार्टी से अलग थे. जुब्बल नावर कोटखाई में बीजेपी का अपना जनाधार है. कांग्रेस विधायक ने वहां कोई भी नया काम नहीं किया है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा के कामो का श्रेय लेने का प्रयास किया जा रहा है. चुनाव लड़ने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं हर कोई चुनाव लड़ना चाहता है पार्टी जो भी निर्णय करेगी वह उसे स्वीकार करेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

डॉ रामलाल मारकंडा ने क़ाज़ा में किया राज्य स्तरीय लादरचा मेले का शुभारंभ, 1500 लोगों ने एक साथ किया स्पिति का पारंपरिक नृत्य 'शाप्रो'

Fri Aug 19 , 2022
एप्पल न्यूज़, क़ाज़ा राज्य स्तरीय लादरचा मेले का शुभारंभ वीरवार को किया गया। इस मेले का आयोजन काजा क्रिकेट ग्राउंड में हो रहा है। इस मेले बतौर मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ राम लाल मारकण्डा शिरकत करते हुए विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया।इसके साथ ही […]

You May Like