MO आयुष का वेतन चतुर्थ श्रेणी कर्मियों से भी कम, 10 दिन से काले बिल्ले लगाकर कर रहे विरोध, सरकार नहीं ले रही सुध

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

एमओ आयुष आरबीएसकेे हिमाचल प्रदेश पिछले 8 दिनों से लगातार सेवाएं देते हुए काले बिल्ले लगाकर सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं जिसमें की सरकार द्वारा इन्हें दिए जाने वाला वेतनमान जोकि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से भी कम है उसके प्रति अपना विरोध जता रहे हैं। बहुत हैरानी का विषय है, 10 दिन बीत जाने पर भी हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा कोई सुध नहीं ली गई।

\"\"

हिमाचल प्रदेश के अन्य विभागों में सरकार 3 साल में कांट्रेक्ट कर्मचारियों को नियमित कर रही है लेकिन आयुष विभाग में 5.5 वर्षों से कार्य कर रहे कर्मचारियों के साथ ऐसा भेदभाव क्यों…?

एक ओर ये अधिकारी दिन-रात अपनी सेवाएं इस मुश्किल हालात से लड़ने के लिए दे रहे हैं और दूसरी ओर सरकार का उदासीन रवैया आखिर कब इन आयुष चिकित्सकों को इनका हक मिलेगा हालात ऐसी हैं घर का जीवन यापन तक करना मुश्किल हो गया। 18 मई से ये डॉक्टर विरोध जता रहे हैं लेकिन सरकार इनकी कोई सुध नहीं ले रही है जिससे इनका मनोबल टूट रहा है।

हिमाचल प्रदेश अनुबंध मेडिकल ऑफिसर और पेरामेडिक्स एसोसिएशन NHM के प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश शर्मा ने कहा कि मैं सरकार से एक बार पुन: गुहार लगाता हूं एमओ आयुष चिकित्सकों को जल्द से जल्द किया जाए और इस विकट परिस्थिति में इनका मान सम्मान और हौसला वर्धन किया जाए।

Share from A4appleNews:

Next Post

आतंकवाद का \'फण\' व मीडिया का चाबुक

Wed May 27 , 2020
एप्पल न्यूज ब्यूरो विश्व में आतंकवाद से जूझ रही दुनिया के सामने आज जिस तरह की उदासीनता व लाचारगी दिखाई दे रही है वैसी शायद कभी भी नहीं देखी गई होगी। मीडिया के सामने यह बहुत बड़ा प्रश्न है कि आतंकवाद की घटनाओं की किस तरह से प्रस्तुति की जाये, […]

You May Like

Breaking News