IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

स्पिति के छात्रों ने 12वीं के मैरिट लिस्ट में लाहौल स्पिति में मारी बाजी, एडीएम ने नवाजे

6
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, काज़ा

मंगलवार को स्पिति उपमण्डल के मुख्यालय काजा में मेधावी छात्रों के लिये प्रोत्साहन राशि वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ज्ञान सागर नेगी, अतिरिक्त ज़िला दण्डाधिकारी स्पिति, बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। स्पिति शिक्षा विभाग के प्रमुख एवं उपमण्डलाधिकारी (ना0) काजा ने मुख्यातिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत् किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, मेरिट में आये बच्चे तथा अभिभावक उपस्थित थे।

\"\"

मुख्यातिथि ज्ञान सागर नेगी जी ने सभी छात्रों को पुरस्कार प्रदान किया, जिसमें प्रथम् को 30,000, द्वितीय को 20,000, तृतीय को 15000 की राशि चैक के रूप में भेंट की गई। इस वर्ष मार्च 2020 की परीक्षा में उपमण्ड़ल स्पिति में ही नहीं बल्कि ज़िले में तीनों शीर्ष स्थान् प्रथम् द्वितीय तथा तृतीय में स्पिति के छात्रों ने बाजी मारी।

इस प्रकार कला संकाय में सोनम जंगमो (राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय गूलिंग) ने 89: अंको के साथ ज़िले में प्रथम् स्थान, मेंडिकल संकाय में रिटोद दोरजे (राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय काजा) ने 778 : अंको के साथ ज़िले में प्रथम् स्थान, नाॅन- मेडिकल संकाय में छेरिंग लडोन (राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय काजा) ने 87.8 % अंको के साथ 86.6 % अंको के साथ ज़िले में प्रथम् स्थान तथा वाणिज्य संकाय में गटुक जंगमो के ज़िले में प्रथम् स्थान प्राप्त किया है। दसवीं की परीक्षा में तन्जीन अंगमों राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माने ने 86.6 % अंको के साथ स्पिति खण्ड़ में प्रथम् स्थान प्राप्त किया। स्पिति के सभी सरकारी स्कूल सीसीटीवी से लैस है और मार्च 2020 की सभी परीक्षायें सीसीटीवी की निगरानी में हुई है। उपरोक्त पुरस्कार सरकारी स्कूलों के परीक्षा परिणमों की तुलना पर आधारित है जो सत्र 2019-20 के बोर्ड परीक्षा परिणामों से लिय गया है। साथ ही इस के अवसर पर समारोह में 2017-18 के उत्कृष्ट छात्रों को भी लेपटाॅप वितरित किये गये। अन्त में मुख्यातिथि ज्ञान सागर नेगी, एडीएम, काजा ने मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित किया तथा उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनायें दी।

मुख्यातिथि ने अपने अनुभवों को सांझा करते हुये छात्रों को प्रेरित एवं अभिभावकों को जागृत करने का प्रयास किया। स्थानीय विधायक एवं प्रदेश सरकार में कृषि, जनजातीय विकास एवं सूचना प्राद्यौगिकी मन्त्री डा राम लाल मार्कंडेय ने भी सभी मेधावी विद्यार्थियों को बदाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमकेयर कार्ड बनवाने और नवीनीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक बढ़ी

Wed Jul 1 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलाअतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर डी धीमान ने यहां बताया कि हिमाचल हैल्थ केयर योजना-हिमकेयर के अन्तर्गत अस्पताल में भर्ती होने पर पांच लाख रुपये के निःशुल्क ईलाज की सुविधा का प्रावधान किया गया है। वर्तमान में इसके अन्तर्गत 5.50 लाख परिवार शामिल हैं और 201 अस्पताल योजना […]

You May Like

Breaking News