विद्युत बोर्ड से 2 फोरमैन सेवानिवृत, विदाई पर हुए भावुक

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड जतोग सबडिवीजन से फोरमैन पद से 2 कर्मचारी 31 दिसम्बर को सेवानिवृत हुए। विद्युत बोर्ड के उपनगर टुटू कार्यालय से दोनों कर्मचारियों को सेवानिवृति दी गई। दिलाराम हिमाचल विद्युत बोर्ड में 37 सालों से सेवाएं दे रहे थे। जबकि कपूर सिंह 33 साल से इस विभाग में सेवारत थे।

इस दौरान उपनगर टूटू कार्यालय मे विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीओ, कनिष्ठ अभियंता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। एसडीओ विनीत भारद्वाज ने कहा कि विद्युत बोर्ड के कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डाल दिन रात जनता की सेवा में तत्पर रहते हैं। दिलाराम और सिंह ने अपनी ड्यूटी को बखूबी निभाया। विभाग इनकी सेवाओं को याद रखेगा।
वहीं सेवानिवृत हुए दिलाराम ने कहा कि विद्युत बोर्ड फील्ड कर्मचारी सूझ बूझ से कार्य करें। इस मौके पर फोरमैन दिलाराम ने भावुक होकर कहा कि 37 साल के अपने सेवाकाल में उन्होंने पूरी तन्मयता से काम किया। हमेशा हाई वोल्टेज का खतरा बरकरार रहता था। आये दिन कहीं न कहीं से ऐसी घटनाएं सुनने को मिलती थी कि करंट लगने से किसी हाथ पैर खो दिया, कोई अपाहिज हो गया तो किसी ने अपनी जान गवां दी। कई बार अवांछित लापरवाहियां जान पर भारी पड़ी। कई ऐसे मौके आये जब अपनी जान जाते जाते बची। कई ऐसे मौके भी थे जब तजुर्बे और सूझ बूझ से कई अपने साथियों की जान बचाने का सौभाग्य मिला। खुद को भाग्यशाली मानता हूं जो हाई रिस्क ड्यूटी कर सकुशल सेवानिवृत होकर घर लौटा हूं। उन्होंने सरकार और विभाग से आग्रह किया है कि फील्ड स्टाफ की कमी को यथा शीघ्र दूर करें। युवाओं को फील्ड का काम दिया जाए और वरिष्ठ कर्मचारियों के साथ सहायक जरूर होना चाहिए। उम्र इस पड़ाव पर पोल पर चढ़ना, ऊंचे ट्रांसफार्मस पर कार्य करना या ताकत का काम आसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि विभाग या आलाधिकारी जब भी जरूरत समझे उन्हें एक कॉल करें वह अब भी विभाग की सेवा करने के लिए उसी तन्मयता से उपलब्ध रहेंगे जैसे अब तक रहे। वहीं फोरमैन कपूर सिंह ने भी सहयोग के लिए अपने समस्त स्टाफ और अधिकारियों का आभार जताया।

समारोह में कनिष्ठ अभियंता नरेन्द्र ठाकुर, किशन ठाकुर, बीरी सिंह, देबी राम ठाकुर, राकेश ठाकुर सहित प्रेम, कुलवंत सिंह, बलवंत सिंह, अमन आदि मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में 4 मई, 2021 से ली जाएंगी बोर्ड परीक्षाएंः गोविन्द सिंह ठाकुर

Sat Jan 2 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2020-21 की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई, 2021 से शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण उत्पन्न स्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा यह निर्णय सीबीएसई की परीक्षा तिथियों […]

You May Like

Breaking News