MC घुमारवीं में कैबिनेट मंत्री गर्ग के वार्ड से भाजपा उम्मीदवार की जमानत जब्त, निर्दलीय जीता

6
IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सुरेन्द्र जम्वाल घुमारवीं

जिला बिलासपुर के नगर परिषद घुमारवी में जयराम सरकार में हिमाचल प्रदेश के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग के वार्ड से भाजपा के उम्मीदवार को मुंह की खाने पड़ी। भाजपा समर्थित प्रत्याशी मात्र 58 वोट ही हासिल कर पाया और जमानत भी जब्त हो गई।
बिलासपुर जिला का इकलौते मंत्री राजेन्द्र गर्ग अपने वार्ड के उम्मीदवार को जीत नहीं दिलवा सके।
इस वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार श्याम शर्मा ने 282 वोट हासिल किए है। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार को 206 वोट प्राप्त हुए हैं ।
मंत्री के गृह क्षेत्र की नगर परिषद में भाजपा का ही सूपड़ा साफ हो गया है और नगर परिषद के परिणाम भाजपा के लिए आशा के अनुरूप नहीं रहे हैं।
शहरी निकाय चुनाव मिनी चुनाव माने जाते हैं यदि स्थिति पंचायत चुनाव में भी ऐसी रही तो भाजपा सरकार के लिए शुभ संकेत नहीं माने जाएंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

एनडीआरएफ बटालियन स्थापित करने की औपचारिकताओं में तेजी लाई जाएगीः मुख्यमंत्री

Mon Jan 11 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां कहा कि जिला मण्डी के बल्ह में एनडीआरएफ बटालियन के मुख्यालय की स्थापना के लिए भूमि चिन्हित करने और हस्तांतरित करने सम्बन्धी सभी आवश्यक औपचारिकताओं में तेजी लाई जाएगी, ताकि बटालियन सुचारू रूप से कार्य कर सके। जय राम ठाकुर ने […]

You May Like