IMG_20250414_113426
IMG_20250414_113426
previous arrow
next arrow

बिलासपुर में 130 साल की महिला बुजुर्ग ने डाला वोट, अब होगी जांच- उम्र सही हुई तो होगी विश्व रिकॉर्ड में दर्ज

file_000000009ee061f79c7a6faba24452b9
file_00000000934c61f8b77af5384f2a351e
file_00000000a3d461f9a909a929a40f939d
file_00000000084461f99789bb98593b9788 (1)
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सुरेन्द्र जम्वाल बिलासपुर

हिमाचल में दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला सामने आई है। आधार कार्ड में उनकी उम्र 130 साल है। उनका जन्म वर्ष 1890 में हुआ है। यह खुलासा गुरुवार को उस समय हुआ जब महिला जिला बिलासपुर के घुमारवीं के पपलाह गांव में पंचायत चुनाव के दौरान वोट डालने पहुंचीं। पपलाह की मंशा देवी स्याल के जन्म वर्ष को देखकर हर कोई दंग है।

बता दें कि आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला रूस की जीन केलिमेंट हैं जिनका वर्ष 1997 में 122 साल की आयु में देहांत हुआ था। वर्तमान में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जापान की केन तनाका (118) का नाम सबसे बुजुर्ग जीवित महिला के तहत दर्ज है।

\"\"

उधर, उपायुक्त बिलासपुर का कहना है कि जांच के बाद अगर मंशा देवी की उम्र सही पाई गई तो वह वर्ल्ड रिकॉर्ड का दावा कर सकते हैं। घुमारवीं की इस महिला के छह बच्चे थे। इनमें दो की मौत हो चुकी है।
महिला के परिवार में कोई ज्यादा पढ़ा-लिखा भी नहीं है। इसके चलते उनकी उम्र को लेकर किसी ने कोई जिक्र नहीं किया और न प्रशासन की नजर पड़ी। महिला के बडे़ बेटे की मौत 81 साल की उम्र में साल 2004 में हुई थी।

वहीं बेटे से ढाई साल बड़ी एक बेटी थी, जिनकी भी मौत हो चुकी है। ऐसे में वर्ष 2021 में उनकी बड़ी बेटी जीवित होती तो उनकी उम्र 100 साल होती। महिला के पूरे परिवार जिसमे पुत्र ,बेटियो ,बहुओं व पुत्र पौत्र सहित 70 मौजूद हैं जिनमे कुछ तो मर भी गए है।

उपायुक्त बिलासपुर रोहित जम्वाल ने बताया कि वह शुक्रवार को उक्त महिला की उम्र से जुड़े तथ्यों की जांच करवाएंगे। अगर जिले में ऐसी महिला है जिनकी उम्र गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज उम्र से ज्यादा है तो वह इसका दावा करेंगे। उनका नाम दर्ज करवाने की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल बना बर्फानी तेंदुए व इसका शिकार बनने वाले जानवरों का मूल्यांकन करने वाला पहला राज्य

Fri Jan 22 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल बर्फानी तेंदुए व इसके शिकार बनने वाले जानवरों का मूल्यांकन करने वाला पहला राज्य बन गया है। राज्य वन विभाग के वन्यप्राणी प्रभाग ने प्रकृति संरक्षण फाउण्डेशन बेंगलुरू के सहयोग से राज्य में बर्फानी तेन्दुए की आबादी का आकलन पूरा किया है। पर्यावरण, वन और जलवायु […]

You May Like