विरोध के बाद आई जनभावना की याद- देशी शराब के लेबल पर नाटी चित्र

5
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

विभाग ने देशी शराब के लेबल पर नाटी चित्र की अनुमति को वापिस लिया
जन-मानस की भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य कर एवं आबकारी एवं कराधान ने देशी शराब के ब्रांड नाटी नम्बर-1 सन्तरा लेबल पर छपे नाटी के चित्र की अनुमति को तुरन्त प्रभाव से वापिस ले लिया है।
विभाग के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मीडिया के माध्यम से विभाग के ध्यान में मामला आया था कि प्रदेश में बिक रहे देशी शराब के ब्रांड नाटी नम्बर-1 सन्तरा के लेबल पर छपे नाटी के चित्र से समाज के कुछ वर्गांे के लोगों की सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब भी विभाग द्वारा किसी भी ब्रांड के लेबल को स्वीकृत किया जाता है, तो इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है कि इससे किसी भी रूप से किसी धर्म व जाति विशेष की भावनाओं ठेस न पहंुचे। इस ब्रांड को भी कुछ दिन पहले ही विभाग द्वारा निर्माता की ओर से सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के उपरान्त ही अनुमोदित किया गया था।
उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य पंजाब में भांगड़ा ढोल बजाते हुए चित्र के साथ तथा पंजाबी हीर के नाम से देसी शराब की पूरे राज्य में बिक्री की जाती है। इसी प्रकार घूमर व ढोलामारू नाम के ब्रांडों की राजस्थान में बिक्री की जाती है। इन सभी का उपरोक्त राज्यों की सांस्कृतिक विरासत में विशेष स्थान है। यद्यपि इस ब्रांड के लेबल का अनुमोदन सभी प्रकार के कानूनी प्रावधानों को ध्यान में रखकर ही किया जाता है, परन्तु जन-मानस की भावनाओं का सम्मान करते हुए विभाग द्वारा इस लेबल पर छपे नाटी के चित्र की अनुमति को तुरन्त प्रभाव से वापिस ले लिया गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

आउटसोर्स पर भर्तियों को लेकर सचिवालय के बाहर गरजे सचिवालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी,,,सचिवालय प्रशासन पर लगाए कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी आरोप,,,प्रशासन के खिलाफ हर रोज धरने की दी चेतावनी

Wed Feb 24 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला सचिवालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने आज सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। संघ ने सचिवालय में आउटसोर्स पर भर्तियों पर विरोध जताया व सचिवालय प्रशासन पर कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने सचिवालय के बाहर हररोज धरने की चेतावनी दी है। […]

You May Like

Breaking News