सेब के बगीचे में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 163 पौधे बरामद

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में नशा तस्करी तथा अफीम एवं भांग की अवैध खेती के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

पुलिस थाना चौपाल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक सेब के बगीचे में अवैध रूप से उगाई गई अफीम की फसल का भंडाफोड़ किया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव क्यारी (थापल), तहसील चौपाल निवासी लच्छम सिंह अपने सेब के बगीचे में अफीम की खेती कर रहा है।

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने पटवारी और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में बगीचे का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सेब के पेड़ों और लहसुन की फसल के बीच कुल 163 अफीम के पौधे पाए गए।
कानूनी प्रक्रिया के तहत 15 पौधों को नमूने के रूप में कब्जे में लिया गया, जबकि शेष 148 पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी कब्जे वाली भूमि पर अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहा था।
इस संबंध में पुलिस थाना चौपाल में अभियोग संख्या 31/2026 दिनांक 05 जून 2026 को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा बगीचे की डिमार्केशन की प्रक्रिया भी अमल में लाई जा रही है, जिसके आधार पर आरोपी के विरुद्ध आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा जिले में नशे और अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

DC ने दिलाई शिमला जिला के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को शपथ

Sat Jun 6 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज जिला शिमला के नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को बचत भवन के सभागार कक्ष में शपथ दिलाई जिसमे सभी 25 वार्ड के नव निर्वाचित सदस्य शामिल रहे। नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों के तहत वार्ड संख्या 1 त्यावल ज्यूरी से कुमारी अनुराधा, […]

You May Like

Breaking News