शिमला में फरवरी महीने के अंत में बर्फबारी देखने के लिए पर्यटक कर रहे शिमला का रुख

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश में फरवरी महीने के अंत मे भी बर्फबारी का दौर थमने का नाम नही ले रहा है प्रदेश में बर्फबारी का दौर जारी है। बीते कल राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई ऊंचाई वाले हिस्सों में हिमपात हुआ है।

देश के कई राज्यों में जहाँ गर्मी पड़नी शुरू हो गई है ऐसे में प्रदेश में कड़ाके की ठंड व बर्फबारी पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शिमला में स्थित जाखू की पहाड़ी में बर्फबारी हुई है जहाँ पर्यटक काफी तादात में पहुंच रहे हैं।

बर्फबारी के बाद पर्यटक शिमला का रुख कर रहे हैं। बाहरी राज्यों से शिमला पहुंचे पर्यटकों का कहना है कि देश के अन्य हिस्सों में गर्मी शुरू हो चुकी है।

वन्ही शिमला में बर्फबारी से मौसम काफी ठंडा है। वह बर्फबारी का खूब आनंद ले रहे है।

वन्ही बारिश बर्फबारी से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 28 फरवरी से दोबारा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश व बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

बिलासपुर में चंडीगढ़-मनाली सड़क पर कार में युवक-युवती से 2.4 किलो ग्राम चरस बरामद

Sun Feb 27 , 2022
एप्पल न्यूज़, रंजू जम्वाल बिलासपुर राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़ मनाली 205 पर एक अल्टो कार से 2 किलो 416 ग्राम चरस बरामद की गई है। थाना सदर की टीम ने नौणी चौक के पास नाकाबंदी की थी। उसी दौरान एक अल्टो कार कुल्लू की तरफ से आई अल्टो कार नंबर HP-34C-8332 […]

You May Like

Breaking News