सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

सुरेश भारद्वाज ने खुदरा व थोक व्‍यापार को एसएमई उद्यम में शामिल करने का केंद्र का निर्णय सराहा

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने खुदरा और थोक व्‍यापार को सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्यम में शामिल करने के केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक फैसले का खुदरा व थोक व्यापार क्षेत्र पर संरचनात्मक असर पड़ेगा। कोरोना  की मार झेल रहे इस क्षेत्र को बेहतर वित्त विकल्प उपलब्ध हो सकेंगे जिससे यह संगठित हो सकेगा।


मंत्री ने कहा कि संशोधित दिशा-निर्देशों के अंतर्गत खुदरा और थोक व्यापार को भी भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्राथमिकता वाले क्षेत्र के तहत ऋण प्राप्त करने का लाभ मिलेगा। संशोधित दिशा-निर्देशों के साथ अब खुदरा और थोक व्यापारियों को उद्यम पंजीकरण पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अनुमति होगी।
सुरेश भारद्वाज ने कहा आज यहां कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण आई दिक्कतों से खुदरा और थोक व्यापार पर पड़े असर को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने इनको एमएसएमई के दायरे में लाने का फैसला किया है। उन्होंने इस निर्णय के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश के व्यापारियों को भी बधाई दी है।
शहरी विकास मंत्री ने कहा कि इस फैसले से करोड़ों लोगों को लाभ होगा। खुदरा व थोक व्यापार प्रभावित होने से न केवल व्यापारी वर्ग बल्कि उनके द्वारा दिया जा रहा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार भी प्रभावित हुआ। ऐसे में यह फैसला न केवल व्यापारी वर्ग बल्कि करोड़ों लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि देश भर में 2.5 करोड़ से अधिक व्यापारियों को इस निर्णय का लाभ मिलेगा।
सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है और केंद्र के इस निर्णय से प्रदेश सरकार के प्रयासों को और संबल मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारी वर्ग व कोरोना से प्रभावित अन्य लोगों के कल्याण पर विशेष ध्यान दे रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल के मंत्री महेंद्र सिंह ने किया अध्यापकों का अपमान, मुख्यमंत्री ले तुरन्त संज्ञान- विक्रमादित्य सिंह

Tue Jul 6 , 2021
एप्पल न्यूज़,शिमला जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह शिक्षकों को लेकर दिए बयान से चौतरफा घिरते नजर आ रहे हैं। बंजार में हुई जनसभा के दौरान उन्होंने बड़बोले अंदाज में कह डाला कि जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने ही काम किया कोरोना काल के दौरान मास्टरों ने बहुत मजे किए। […]

You May Like

Breaking News