file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

चामुंडा व ज्वालामुखी मंदिर में अब कोविड टेस्टिंग की भी सुविधा, कांगड़ा जिला में कोविड टेस्टिंग पर रहेगा विशेष फोक्स: डीसी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, धर्मशाला

कांगड़ा जिला के प्रमुख शक्तिपीठ ज्वालामुखी तथा चामुंडा मंदिर परिसर में ही श्रद्वालुओं तथा कर्मचारियों को कोविड टेस्ट की सुविधा मिलेगी इस बाबत शुक्रवार को चामुंडा तथा ज्वालामुखी में कोविड टेस्ट सेंटर खोल दिए गए हैं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि ज्वालामुखी में कोविड टेस्टिंग सेंटर में अस्सी लोगों को सेंपल लिए गए जबकि चामुंडा में 50 लोगों के कोविड सेंपल एकत्रित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में कोविड टेस्टिंग पर विशेष बल दिया जा रहा है।


   उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि मंदिरों में हजारों की संख्या में श्रद्वालु माथा टेकने आते हैं जिसके चलते ही इन स्थानों पर कोविड टेस्टिंग सेंटर स्थापित किए गए हैं ताकि कोविड संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि मंदिर के नजदीक आइसोलेशन रूम स्थापित किया गया है। कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले व्यक्ति को स्वास्थ्य कर्मी द्वारा कोरोना का सैंपल लिए जाने के उपरांत संक्रमित पाए गए व्यक्ति को आइसोलेट किया जाएगा।
    उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि मंदिरों में कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, मंदिरों के प्रवेश द्वार पर सेनिटाइजर इत्यादि की व्यवस्था करने तथा सामाजिक दूरी की भी अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है ताकि कोविड संक्रमण से बचाव किया जा सके।
    उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में हवन, भजन, विवाह और मुंडन संस्कार तथा जागरण की अनुमति नहीं होगी।  
     उन्होंने कहा कि अभी भी कोविड से बचाव की जरूरत है। कोविड की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं जबकि लोगों को भी कोविड प्रोटाकॉल का पूरा ध्यान रखना चाहिए उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण स्तर पर भी कोविड को लेकर रेंडम सेंपलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संपर्क सूची के आधार पर भी सुचारू टेस्टिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग को कहा गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्राकृतिक खेती ही सुदृढ़ भविष्य का आधार, सुल्तानपुर में 34 लाभार्थियों को किए चैक वितरित-डॉ. सैजल

Sat Jul 24 , 2021
एप्पल न्यूज़, सोलन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा प्राकृतिक खेती अपनाकर हम सुदृढ़ भविष्य की नींव रख सकते हैं। डॉ. सैजल सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में पात्र लाभार्थियों को अपनी ऐच्छिक निधि से चैक वितरित करने के […]

You May Like

Breaking News