IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

डंसा पनोली में महिला मंडल ने रोपे 600 देवदार व शेगल के पौधे, दिया हरियाली का संदेश

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

वनों को हरा भरा करने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा इन दिनों विशेष पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें महिला मंडल का बड़ा योगदान रहा है। शुक्रवार को वन मण्डल अधिकारी रामपुर बुशहर अरविंद कुमार की मौजूदगी में ग्राम पंचायत डंसा के महिला मंडल पनोली व डँसा की महिलाओं ने पौधरोपण कर प्रकृति के संरक्षण के प्रति अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।


ग्राम पंचायत प्रधान देश कुमार हुडन व वार्ड सदस्य मेहर चंद भी इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस मौके पर स्थानीय महिला मण्डलों के सहयोग से दामणी में खाली पड़ी वन भूमि पर देवदार व शेगल के लगभग 600 पौधे रोपे गए।
DFO रामपुर बुशहर अरविंद कुमार ने बताया कि महिला मंडल की महिलाओं ने वनों के महत्व को समझते हुए इनके संरक्षण का जिम्मा भी उठाया है। जंगल होंगे तो जल मिलेगा और इससे भूमि से पैदावार बढ़ेगी जिसका सीधा लाभ स्थानीय लोगों को होगा इसलिए जरूरी है कि हर व्यक्ति इस सीजन में पौधरोपण कर अपनी धरती को हरा भरा करने में सहयोग दें।


पंचायत प्रधान देश कुमार हुडन ने लोगों को बताया कि वनों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। पेड़ पौधे जहाँ हमें ऑक्सीजन प्रदान करने में सहायक है, वहीं ये प्राकृतिक सुंदरता और भू संरक्षण को बनाये रखने में भी सहायक हैं। उन्होंने पंचायत के अन्य महिला मण्डलों, युवक मण्डलों व संस्थाओं से भी पौधरोपण करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
पंचायत सदस्य मेहर चंद ने कहा कि नवगठित महिला मंडल पनोली का एक सप्ताह में ये दूसरा पौधरोपण अभियान रहा। इससे पूर्व भी दामणी में करीब 200 पौधे लगाए गए। आगे भी प्रयास रहेगा कि कगलै पड़ी वन भूमि पर और पौधे रोपे जाएं।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल सरकार ने चौथे साल की विधानसभा, बोर्ड-निगमों में की सचेतक व उपाध्यक्षों की नियुक्तियां

Sat Jul 24 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमलाआने वाले विधानसभा व् लोकसभा उपचुनावों को देखते हुए चौथे साल हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने शनिवार को 6 बड़े पदों पर नियुक्तियां देकर राजनीती में जोश भर दिया है . सबसे पहले चम्बा जिला के भटियात से विधायक बिक्रम जरयाल को विधानसभा का मुख्य सचेतक नियुक्त […]

You May Like

Breaking News