शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की थोड़ी चहल-पहल आई नजर, दुकानदारों को राहत

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, श्रीनैना देवी जी बिलासपुर

विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के थोड़ी चहल-पहल आज नजर आई हालांकि पिछले 2 दिनों से काफी कम संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे थे

श्रद्धालु बड़े उत्साह के साथ माता जी के दर्शन कर रहे हैं मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं को लाइनों में ही माता के दर्शन करवा रहे हैं और मुख्य द्वार के पास श्रद्धालुओं का मास्क चेक करने के बाद ही उन्हें माता के दर्शनों के लिए भेजा जाता है।


मंदिर में तैनात पुलिसकर्मी बार-बार यहां श्रद्धालुओं से अपील कर रहे हैं कि वह सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखें और ज्यादा देर मंदिर में ना रुके दर्शन करके अपने घरों को वापस जाए

जबकि श्री नैना देवी में अब धीरे-धीरे बाजार में फिर से रौनक लौटने लगी है। हालांकि पिछले 2 दिनों से बाजार में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ था लेकिन आज थोड़ी बहुत चहल-पहल बाजार में भी नजर आई। जिस कारण दुकानदारों के चेहरे पर फिर से थोड़ी मुस्कान नजर आई है।

हालांकि प्रथम नवरात्रि के उपलक्ष्य पर पंजाब बॉर्डर पर कोरोना महामारी के चलते बंदीसे लगी तो श्री नैना देवी के बाजार में भी सन्नाटा पसर गया था

हालाकि की इस बार भी दुकानदारों ने नवरात्र की तैयारी खूब की थी और सभी दुकाने माल से भरी हुई थी। जब सरकार ने पाबंदियां लगाई तब दुकानदारों को ऐसा महसूस हुआ कि मानो सिर मुंडाते ही ओले पड़े यही कहावत चरितार्थ हो गई और बंद लगने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या कम हो गई।

बाजार में पूरी तरह सन्नाटा पसर गया और दुकानदारों को फिर से अपनी रोजी-रोटी की चिंता सताने लगी। लेकिन अब धीरे-धीरे बाजार में श्रद्धालुओं की रौनक नजर आने लगी है जिससे दुकानदारों ने काफी राहत महसूस की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

Breaking- लाहौल स्पीति में नालदा में भूस्खलन से रुका चेनाब का बहाव, NDRF और हेलीकॉप्टर रवाना, प्रशासन अलर्ट

Fri Aug 13 , 2021
एप्पल न्यूज़, लाहौल स्पीति हिमाचल प्रदेश के पहाड़ रुष्ट हो चुके हैं। लगातार बरपता कहर कुदरत के प्रकोप को का संकेत है। पहले किन्नौर और अब लाहौल स्पीति में भूस्खलन ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। लाहौल स्पीति के नालड़ा गांव के समीप चिनाब नदी की सहायक नदी चन्द्रभागा […]

You May Like

Breaking News