BJP के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का 89 की उम्र में निधन, इस तरह से हमें छोड़कर जाना अत्यंत दुःखदाई : अनुराग

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह के निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे और बीते लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए उनका बड़ा योगदान माना जाता है। उनके निधन से पूरा देश गमगीन है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सुरेश कश्यप, मंत्री राकेश पठानिया, सरवीण चौधरी, राज्यसभा सांसद इंदु गिस्वामी , महामंत्री त्रिलोक कपूर एवं संजीव कटवाल सर्किट हाउस मंडी पहुंचे।
जन आशीर्वाद यात्रा के चलते सभी नेता कार्यकर्ताओं के समक्ष पहुंचे।
मंत्री अनुराग ठाकुर को जब पता चला कि भजापा के विरिष्ठ नेता कल्याण सिंह हमारे बीच नही रहे तो सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा।


सभी कार्यकर्ता भावुक हो गए।
अनुराग ठाकुर ने कहा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, एक कुशल प्रशासक,पार्टी के वरिष्ठ नेता आदरणीय कल्याण सिंह जी का इस तरह से हमें छोड़कर जाना अत्यंत दुःखदाई है, बाबूजी के जाने से जो राजनैतिक रिक्तता आई है उसकी भरपाई असंभव है।
ईश्वर उनके समर्थकों को ,परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दे,बाबूजी की पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे यही प्रार्थना है।

Share from A4appleNews:

Next Post

इस बार राखी बांधने का मुहूर्त दिन भर, रक्षा बंधन पर बन रहे कई विशेष संयोग- पंडित शशिपाल

Sun Aug 22 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला वशिष्ट ज्योतिष सदन के अध्यक्ष एवं जाने माने अंक ज्यातिषी पंडित शशिपाल डोगरा ने बताया कि इस साल रक्षा बंधन का पर्व 22 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षा बंधन पर बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती है और भाई के हाथ में रक्षा सूत्र […]

You May Like

Breaking News