एप्पल न्यूज़, संजीव कुमार मंडी
युवा कांग्रेस पार्टी ने नाचन के गोहर और सराज के छतरी में वीरवार को तहसीलदार के माध्यम से “राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन” के विरोध में महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। नाचन युवा कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बोधराज ठाकुर ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने आधिकारिक तौर पर भारत की बिक्री की घोषणा कर दी है। जिसके खिलाफ नाचन युवा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा तहसीलदार गोहर कृष्ण ठाकुर के माध्यम से ज्ञापन भेजा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश व प्रदेश को विकसित करने के वजाए देश बेचो योजना पर कार्य कर रही है। जिससे जनता के खून पसीने की कमाई से बनी सरकारी संपत्तियों को मोदी सरकार अपने चार पांच पूंजीपति मित्रों को सौंपना चाहती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का यह कदम सबसे ज्यादा युवाओं के लिए घातक है। जैसा कि राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया जैसे-जैसे सरकार निजी हाथों में सरकारी संपत्तियों को बेचेगी, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खत्म होते चले जाएंगे।अभी तक सार्वजनिक क्षेत्र निष्पक्ष था। इसमें किसी का एकाधिकार नहीं था।
युवाओं को संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप रोजगार के अवसर मिलते थे। इस मौके पर घनश्याम राणा, दीपू, चमन उपमन्यु, दिनेश ठाकुर, चमन, राकेश ठाकुर, प्रेम सिंह, रॉबिन ठाकुर तथा एनएसयूआई के चंदन शर्मा, दीपक, तुषान्त आदि उपस्थित रहे। वहीं उधर सराज युवा कांग्रेस द्वारा ज्योति ठाकुर की अध्यक्षता में तहसीलदार छतरी के माध्यम से भी ज्ञापन भेजा है।
ज्योति ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा जो ये तुगलकी फरमान आया है इसका हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है और सरकार को आगाह करना चाहती कि अगर सरकार ने नेशनल मुद्रीकरण पाइपलाइन के रूप में जो देश बेचने का फैसला लिया है उसको वापिस नहीं लिया, तो देश व प्रदेश भर में युवा कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर हल्ला बोल आंदोलन शुरू करेगी।
इस अवसर पर सराज युवा कांग्रेस के महासचिव मोहर सिंह माही, जिला युवा कांग्रेस सोशल मीडिया कोडोनीटर प्रवीण कुमार सेन, रिपन शर्मा, ओम प्रकाश, लक्की शर्मा, चूड़ामानी, टेहल दास आदि मौजूद रहे






