सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

शिमला के हिमलैंड में कार हादसे का शिकार, सड़क से होटल की पार्किंग में जा गिरी- 2 घायल

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राजधानी शिमला में रविवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर होटल की पार्किंग में गिर गई, जिससे कार में सवार 2 लोग घायल हो गए। हादसा छोटा शिमला थाना क्षेत्र के तहत सर्कुलर रोड पर होटल हिमलेंड के पास हुआ। 

जानकारी के अनुसार रामपुर बुशहर से दो लोग कार नम्बर HP06-1777 में सवार होकर शिमला की ओर जा रहे थे। इस दौरान सर्कुलर रोड पर कार अनियंत्रित हो गई, जोकि सड़क के पैरापिट को तोड़ते हुए होटल हिमलेंड की पार्किंग में जा गिरी।

कार चालक को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि कार सवार दूसरा व्यक्ति सुरक्षित है।
घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान कोई राहगीर कार की जद में नहीं आया।

Share from A4appleNews:

Next Post

विश्वास, भक्ति, आनंन्द का प्रतीक 74वां वार्षिक निरंकारी संत समागम 27 से 29 नवंबर तक, मानवता का अनुपम संगम देखने को मिलेगा

Sun Nov 21 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से 74वां वार्षिक निरंकारी संत समागम 27, 28 और 29 नवंबर को आयोजित होगा। जिसमें विश्वभर के प्रभु प्रेमियों के लिए खुशियों भरा अवसर होता है जहां मानवता का अनुपम संगम देखने को मिलता है। निरंकारी मिशन आध्यात्मिक जागरूकता द्वारा […]

You May Like

Breaking News